एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को पार्टी कैंपेन का चेहरा बनाएगी BJP? जानें सच्चाई

BJP IT Head Amit Malviya: बीजेपी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की ओर से दिए गए बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

BJP on Sofiya Qureshi and Vyomika Singh: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार (1 जून, 2025) को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को पार्टी के चुनाव प्रसार अभियान के चेहरे के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना से संबंधित खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी ने ऐसे सभी दावों को फेक न्यूज करार दिया है. पार्टी ने कहा कि इस तरह की खबरें झूठी अफवाह उठाने के उद्देश्य से उठाई जा रही हैं, लेकिन वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की ऐसी कोई योजना नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह बयान तब आया जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह भारतीय जनता पार्टी के एक महिला केंद्रित महत्वपूर्ण अभियान का चेहरा होंगी, जिन्होंने पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद भारत की प्रेस ब्रीफिंग का नेतृत्व किया था. उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर 9 जून से एक अभियान की शुरुआत करने वाली थी.

भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने मामले को लेकर दिया बयान

भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. मालवीय ने अपने पोस्ट में कहा, “यह फेक न्यूज है. भाजपा की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह के किसी भी प्रचार अभियान के चेहरा बनाने की कोई योजना नहीं है.”

अमित मालवीय ने आगे कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की ओर से दिए गए बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने सिर्फ इतना हीं कहा था कि कर्नल सोफिया कुरैशी को मुस्लिम समुदाय की सशक्त महिला के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है.”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मीडिया ब्रीफिंग का किया था नेतृत्व

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सीमा पार पाकिस्तान में कार्रवाई के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ मीडिया ब्रीफिंग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget