एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: शिवसेना को छोड़ BJP ने NCP का किया समर्थन

यह चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्य विधानमंडल के उपरी सदन में एनसीपी के तीन, बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल 21 जून को पूरा रहा है.

नासिक:  महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव में बड़ा राजनीतिक उठापटक देखने को मिल रहा है. नासिक में बीजेपी ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी को समर्थन किया है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम नारायण राणे ने रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर अपना समर्थन एनसीपी उम्मीदवार अनिकेत तटकरे को दिया है. जबकि यहां शिवसेना से राजीव सबाले चुनाव लड़ रह हैं.

बीजेपी ने नारायण राणे से कहा था कि अपने पसंदीदा उम्मीदवार को उतार लें लेकिन राणे ने ऐसा नहीं करके एनसीपी को समर्थन कर दिया है. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार है. बता दें कि महाराष्ट्र विधानपरिषद की छह सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. यह चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्य विधानमंडल के उपरी सदन में एनसीपी के तीन, बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल 21 जून को पूरा रहा है.

जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है वे ओस्मानाबाद-बीड-लातुर सीट, रायगढ - रत्नागिरि - सिंधुदुर्ग, नासिक, प्रभानी- हिंगोली, अमरावती  और वर्धा- चंद्रपुर-गढचिरौली हैं. वोटो की गिनती 24 मई को होगी.

शिवसेना ने किया विश्वासघात

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि पालघर लोकसभा सीट से दिवंगत सांसद चिंतामन वांगा के बेटे को उतारकर शिवसेना ने बीजेपी के साथ विश्वासघात किया है. पालघर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 28 मई को होना है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि शिवसेना जानती थी कि बीजेपी उपचुनाव के लिए पहले से ही वांगा के परिवार से किसी सदस्य को उतारने की योजना बना रही है.

अपनी गठबंधन सहयोगी बीजेपी को झटका देते हुये शिवसेना ने पालघर सीट से सांसद चिंतामन वांगा के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव के लिए उनके बेटे श्रीनिवास वांगा को उप चुनाव में मैदान में उतारा है. पालघर के नालासोपारा इलाके में कल रात एक चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘एक तरफ तो हमारी गठबंधन सहयोगी वांगा परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने के निर्णय का स्वागत करती है और दूसरी ओर षड्यंत्र रचती है. ’’

चिंतामन वांगा की पत्नी ने कल बीजेपी के खिलाफ चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी आगामी उपचुनाव के लिए प्रचार सामग्रियों पर उनके पति की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है. हालांकि , फडणवीस ने कहा कि केवल बीजेपी को ही दिवंगत नेता की तस्वीरों का इस्तेमाल करने का अधिकार है. बीजेपी ने इस सीट से हाल ही में कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल होने वाले राजेन्द्र गावित को टिकट दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget