एक्सप्लोरर

BJP सांसद उदित राज ने #MeToo पर उठाए सवाल, कहा- ये गलत प्रथा की शुरुआत है

#MeToo कैंपेन: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का कहना है कि महिलाएं कभी भी अपनी बात बता सकती हैं. #MeToo मूवमेंट पर मेनका गांधी ने कहा कि किसी भी तरह के सेक्सुअल ऑफेंस चाहे वह कितने भी साल (10 या 15 साल) पुराने क्यों न हो FIR दर्ज होना चाहिए.

नई दिल्ली: हॉलीवुड की तर्ज पर शुरू हुआ मीटू कैंपेन बॉलीवुड के बाद देश में अन्य क्षेत्रों में भी दस्तक दे रहा है. कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार को खुलकर बता या है. इसमें कई बड़े चेहरे बेनकाब हो रहे हैं. इस बीच बीजेपी सांसद उदित राज ने मीटू कैंपेन के अलग पहलू पर सवाल उठाए हैं. उदित राज का कहना है कि मीटू कैंपेन जरूरी है लेकिन अगर 10 साल बाद ऐसे आरोप लगाए जाते हैं तो इसका क्या मतलब है? माना जा रहा है कि उदित राज ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के ऊपर लगे आरोपों के बचाव में ट्वीट किया है.

क्या लिखा है उदित राज ने? उदित राज ने ट्वीट किया, ''#MeTo कैंपेन जरूरी है लेकिन किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है ? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जांच कैसे हो सकेगा? जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकसान होगा ये सोचने वाली बात है. गलत प्रथा की शुरुआत है.''

केंद्रीय मंत्री पर लगा है यौन दुर्व्यवहार का आरोप पूर्व संपादक और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर पत्रकार प्रिया रमानी ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. प्रिया रमानी ने अपने आरोप को पूरी मजबूती के साथ पेश किया है और इस सिलसिले में कई ट्वीट्स किए हैं जिनमें उन्होंने न सिर्फ अपना पूरा दर्द बयान किया है, बल्कि यौन शोषण की पूरी कहानी को दोहराई है.

#MeToo : एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एसपी ने की इस्तीफे की मांग

समय बीत जाने से महिलाएं भूल नहीं जाती हैं: मेनका गांधी एक तरफ जहां उदित राज कह रहे हैं कि 10 साल बाद ऐसे आरोपों का क्या मतलब है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का कहना है कि महिलाएं कभी भी अपनी बात बता सकती हैं. #MeToo मूवमेंट पर मेनका गांधी ने कहा कि किसी भी तरह के सेक्सुअल ऑफेंस चाहे वह कितने भी साल (10 या 15 साल) पुराने क्यों न हो FIR दर्ज होना चाहिए.

'संस्कारी' बाबूजी पर लगा रेप का आरोप, आलोकनाथ ने कहा - बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

MeToo पर बोलीं सोहा अली खान, इस देश में महिला होना नहीं है आसान

रजत कपूर और AIB सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले को लेकर MAMI ने लिया 

#MeToo: यौन शोषण के आरोप पर बोले कैलाश खेर, मुझे कुछ याद नहीं

#MeToo : 'भेड़ की खाल में आलोकनाथ जैसे कई हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget