एक्सप्लोरर

यूपी के बीजेपी विधायक का विवादास्पद बयान, कहा- कोई भी मुसलमान से न खरीदे सब्जी

देवरिया जिले की बरहज सीट से विधायक सुरेश तिवारी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीजेपी विधायक ने अपने विवादास्पद कथन का बचाव किया है.

गोरखपुर: देवरिया जिले की बरहज सीट से बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी ने नफरत से भरा विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोग मुसलमानों से सब्जी ना खरीदें. विधायक का एक वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें वह लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी ना खरीदें.

सुरेश तिवारी वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, "एक चीज ध्यान में रखियेगा मैं बोल रहा हूं ओपेनली कोई भी मियां के हाथों सब्जी नहीं लेगा." तिवारी से इस संबंध में पूछे जाने पर फोन पर कहा, "17 या 18 अप्रैल को मैं जनता में मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहा था. जब मैं नगर पालिका की बाउंड्री के पास पहुंचा तो करीब 17 से 18 लोग मेरे पास आए और शिकायत करने लगे कि तबलीगी जमात के लोगों ने अफरातफरी मचा दी है और कोरोना वायरस फैला रहे हैं और वे अपने थूक से सब्जियों को भी दूषित कर रहे हैं."

तिवारी ने कहा, "मैंने लोगों से कहा कि उनसे (मुस्लिम सब्जी विक्रेताओं से) लड़ाई ना करें या कानून अपने हाथ में ना लें लेकिन उनसे खरीददारी बंद कर दें. मुझे बताइये कि मैंने क्या गलत कह दिया." उन्होंने कहा, "बरहज में कई मुस्लिम सब्जी विक्रेता हैं और मैंने जनता को केवल यही सलाह दी कि घातक वायरस से बचने के लिए उनसे सब्जी ना खरीदें."

तिवारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लखनऊ में बीजेपी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि पार्टी उन हालात को देखेगी जिनके तहत विधायक ने इस तरह का बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस समय सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसे कार्य करें जिससे एकजुटता को प्रोत्साहन मिलता हो.

ये भी पढ़ें

नोएडा: मेडिकल स्टाफ को कोरोना होने से दूसरे मरीज हुए परेशान, जिला अस्पताल का लेबर रूम हुआ सील कोरोना का कहर: तीन पुलिसवालों की मौत के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget