एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार के साथ बनाई सरकार को बताया भूल, 80 घंटे बाद ही देना पड़ा था इस्तीफा

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद ही फडणवीस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. फडणवीस ने कहा कि अजीत पवार ने उनसे कहा था कि वह निजी कारणों से उप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजीत पवार के साथ मिलकर 80 घंटे तक चली अल्पकालिक सरकार बनाने के फैसले को गलती मानते हुए शुक्रवार को कहा कि इस भूल का उन्हें कोई पछतावा नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के नेता फडणवीस ने एक मराठी के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही.

फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे उसका कोई पछतावा नहीं है, लेकिन हमें ऐसी सरकार नहीं बनानी चाहिए थी. यह एक भूल थी.’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम में किसी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस, मिलकर राज्य में गैर-भाजपा सरकार बनाने की कवायद में जुटे हुए थे, ऐसे में 23 नवंबर 2019 की सुबह राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में फडणवीस और पवार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शपथ लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी थी.

बीजेपी नेता ने शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर चुनाव पूर्व किए गए गठबंधन को छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हालांकि अजीत पवार के साथ सरकार बनाने का फैसला एक भूल थी, लेकिन जब आपकी पीठ में छुरा भोंका जाता है तो आपको राजनीति में बने रहने के लिए ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं.’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘राजनीति में बने रहने के लिए जो आवश्यक होता है, वो आपको करना होता है. जब आपकी पीठ में छुरा भोंका जाता है तो आपको भी करारा जवाब देना पड़ता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब सरकार बनाने का मौका आया तो हमने उसे भुनाया. अब मैं यह कह सकता हूं कि उस समय जो हमने किया हमारे सभी समर्थकों को पसंद नहीं आया था.’’

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से सहमत हूं कि ऐसा करने से समर्थकों के बीच मेरी छवि खराब हुई थी. बेहतर होता कि हमने अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाई होती, लेकिन उस समय मैंने सोचा कि यह सही फैसला है.’’

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद ही फडणवीस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. फडणवीस ने कहा कि अजीत पवार ने उनसे कहा था कि वह निजी कारणों से उप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. राज्य में शिव सेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद एनसीपी के नेता अजीत पवार दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे.

CBI में ड्रेस कोड लागू करने के आदेश, जींस और कैजुअल जूतों पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget