एक्सप्लोरर

Sukesh Chandrashekhar Letters: 'दिल्ली के भरोसे के लिए सुकेश के साथ अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराएं केजरीवाल', बोले बीजेपी MCD चुनाव समिति के संयोजक

BJP Slams Arvind Kejriwal: बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली के सीएम की बात मान लूं कि वो इसमें शामिल नहीं हैं, लेकिन सुकेश जैसा ठग अपने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार है और केजरीवाल?

Sukesh Chandrasekhar's Letters: दिल्ली के मंडोली जेल (Mandoli Jail Delhi) में बंद कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) की ओर से मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आप (AAP) नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के खिलाफ लगातार सामने आ रहे पत्रों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने निशाना साधा है. बीजेपी की एमसीडी चुनाव समिति (BJP Mcd Election Committee) के संयोजक आशीष सूद (Ashish Sood) ने कहा है कि महाठग पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) के लिए तैयार है और उसने जो आरोप लगाए हैं, उनका केजरीवाल या उनकी पार्टी की ओर से खंडन नहीं किया गया है.

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील अशोक सिंह के जरिये एक और पत्र जारी किया है, जिसमें उसने अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग के साथ ही केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को भी इस परीक्षण से गुजरने की चुनौती दी है. उसने पत्र में केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को करोड़ों रुपये की घड़ियां गिफ्ट करने की बात कही है और दावा किया है कि उसके जानने वाले पीआर एजेंट के जरिये साढ़े आठ लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान कर न्यू यॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट और टाइम्स मैगजीन जैसे अखबारों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की पेड न्यूज छपवाई गई थी.

बीजेपी एमसीडी चुनाव समिति के संयोजक ने ये कहा
 
सुकेश की चिट्ठी को लेकर नेता आशीष सूद ने कहा, ''पुराना गाना है कि चिट्ठी आई है, जेल से 5वीं चिट्ठी आई है. पहली चिट्ठी में जेल में प्रोटेक्शन मनी मांगने का मंत्री पर आरोप था. दूसरी में राज्यसभा टिकट देने का आरोप था. पार्टी के विस्तार के लिए पैसे का आरोप तीसरी चिट्ठी में था. चौथी में असोला के फॉर्महाउस में लेनदेन का और पांचवी चिट्ठी में महंगी घड़ी का. सुकेश ने बताया कि महंगी घड़ी और उसके स्ट्रैप को विदेश से मंगवाया, विदेशी पीआर एजुकेशन मॉडल की बात इसी चिट्ठी में सुकेश ने कही. वो अपने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार है. इन सभी पर अभी तक अरविंद केजरीवाल या उनकी गैंग ने खंडन नहीं किया है.'' 

आशीष सूद ने आगे कहा, ''मेरा मन करता है सब कुछ झूठ बोल रहा है, दिल्ली के सीएम की बात मान लूं कि वो इसमें शामिल नहीं हैं, लेकिन सुकेश जैसा ठग अपने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार है और केजरीवाल बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं.''

'केजरीवाल ने कहा था आरोप लगने पर इस्तीफा देना चाहिए'

बीजेपी एमसीडी चुनाव समिति के संयजोक सूद ने आगे कहा, ''इंडिया अगेंस्ट करप्शन मुहिम के समय केजरीवाल कहते थे कि आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना चाहिए और जांच होनी चाहिए तो आज महाठग पॉलीग्राफ के लिए तैयार है, लेकिन केजरीवाल उसका जवाब नहीं दे रहे हैं. वो नहीं कह रहे हैं कि पैसे नहीं लिए, अकाउंट चेक किया जाए, प्रोटेक्शन मनी नहीं लिया.'' 

आशीष सूद ने कहा, ''हम दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते हैं. जो व्यक्ति महाठग से पैसे ले सकता है वो किसी से भी ले सकता है. दिल्ली के भरोसे के लिए सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपना पॉलीग्राफ टेस्ट करवाएं. क्या दिल्ली का मुख्यमंत्री ठग की चुनौती से डरता है? क्या वो अपना पॉलीग्राफ टेस्ट करवाएंगे और दोनों मंत्री को बर्खास्त करेंगे? अगर एक ठग ने कहा कि मुझसे पैसे लिए तो इसका जवाब देना जरूरी नहीं है?

केजरीवाल ने दिया ये जवाब

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मामले को लेकर शनिवार (12 नवंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को ठग सुकेश चंद्रशेखर को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए क्योंकि वह बीजेपी की ही भाषा बोल रहा है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी चंद्रशेखर को एक स्टार प्रचारक के तौर पर अपने साथ लाई है. सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘‘बीजेपी मेरे ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ की मांग करती है और सुकेश चंद्रशेखर भी यही मांग करता है. वे एक ही भाषा बोलते हैं. वह अब बीजेपी में शामिल होने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित है.’’

यह भी पढ़ें-

ठग सुकेश चंद्रशेखर का CM केजरीवाल पर एक और लेटर बम, अब पॉलीग्राफ टेस्ट की दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asaduddin Owaisi Statement: 'काहे का मुसलमान, काबुल में 400 बेगुनाहों को मारा', रमजान के आखिरी जुमे पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज
'काहे का मुसलमान, काबुल में 400 बेगुनाहों को मारा', रमजान के आखिरी जुमे पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज
असम में ममता बनर्जी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें TMC ने किसे दिया मौका?
असम में ममता बनर्जी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें TMC ने किसे दिया मौका?
अब इस राज्य में शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा सत्यापन, AIMIM ने शुरू की हेल्प डेस्क
अब इस राज्य में शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा सत्यापन, AIMIM ने शुरू की हेल्प डेस्क
भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
4 साल बाद UP को मिला स्थायी DGP, जानें कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिनको मिली जिम्मेदारी
4 साल बाद UP को मिला स्थायी DGP, जानें कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिनको मिली जिम्मेदारी
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
Farthest Satellite: अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
Embed widget