एक्सप्लोरर

ठग सुकेश चंद्रशेखर का CM केजरीवाल पर एक और लेटर बम, अब पॉलीग्राफ टेस्ट की दी चुनौती

सुकेश ने आरोप लगाया कि उसने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए करोड़ों की घड़ी दुबई से मंगवाई और गिफ्ट में दी. सुकेश ने कहा कि आप दोनों को करोड़ों की घड़ियां गिफ्ट करने के बावजूद आप मुझे महाठग कहते हो.

Sukesh Chandrashekhar: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के खिलाफ महाठग सुकेश का एक और लेटर बम सामने आया है. सुकेश ने अपने वकील अशोक सिंह के जरिये इसे जारी किया है. इसमें सुकेश चंद्रशेखर ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की चुनौती दी है और कहा कि मैं सत्येंद्र जैन और केजरीवाल के खिलाफ दिए आरोपों पर अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के सजेशन का स्वागत करता हूं.

इसी के साथ सुकेश ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को भी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए चुनौती दी. सुकेश ने कहा कि वे भी इसके लिए कंसेंट दें और फिर तीनों का एक साथ टेस्ट हो. सुकेश ने लेटर मे यह भी कहा कि इस टेस्ट का लाइव प्रसारण होना चाहिए, ताकि अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का सच देश के आगे उजागर हो सके.

'पैसा देकर पेड न्यूज छपवाई'

सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया उसके जानकर पीआर एजेंट के जरिये न्यू यॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट और टाइम्स मैगजीन जैसे अखबारों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्रोमोशन के लिए पैसा देकर पेड न्यूज छपवाई गई. ये पेड न्यूज इन अखबारों के पीआर एजेंट मार्क और वेरोनिका के जरिये 8,50,000 यूएस डॉलर देकर छपवाई गई. सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया किउसने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए करोड़ों की घड़ी दुबई से मंगवाई और गिफ्ट में दी.

सुकेश ने चिट्ठी में और क्या लिखा?

सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी इस चिट्ठी में लिखा, "वैसे आपको वो जैकब एंड कंपनी एस्ट्रेनोमिया की घड़ी तो याद होगी केजरीवाल जी जो मैंने आपको दी थी और आपने उसका स्ट्रैप नीले रंग से काले रंग में बदलने के लिए मुझे कहा था..मैं जानना चाहता था कि आप इस घड़ी का स्ट्रैप नीले से काले रंग का कराना क्यों चाहते थे...फिर पता लगा की आपको ज्योतिष ने बताया था इस घड़ी के डायल में सभी प्लेनेट्स थे...आपके ज्योतिष ने सुबह उठकर आपको घड़ी पहनने को कहा था लेकिन काले स्ट्रैप की...इसके लिए मैंने चार्टेड प्लेन से दुबई से वो घड़ी का स्ट्रैप बदलवाया और उसी दिन आप तक पहुंचाया था. 

'आप दोनों को करोड़ों की घड़ियां गिफ्ट में दी'

सुकेश ने चिट्ठी में आगे लिखा, "सत्येंद्र जैन जी आपको याद होगा कि मैंने केजरीवाल जी के लिए घड़ी का स्ट्रैप बदलने के लिए अपने पर्सनल स्टाफ को दुबई चार्टेड प्लेन से भेजा था और आपने व्हाट्सऐप पर मुझे पटेक फ्लिप और कार्टियर पेंथर वुमेन्स एडिशन घड़ियां लाने को कहा था...जो मैंने आपके लिए खरीदी थी. आप दोनों को करोड़ों की घड़ियां गिफ्ट करने के बावजूद आप मुझे महाठग कहते हो."

ये भी पढ़ें- PM Modi Andhra Visit: पवन कल्याण ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जन सेना पार्टी चीफ ने बताया क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget