एक्सप्लोरर

'नागपुर हिंसा के लिए अबू आजमी, इमरान मसूद और ओवैसी जिम्मेदार', बीजेपी का बड़ा हमला

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुकी है. बीजेपी इसे विपक्ष की तुष्टिकरण नीति का नतीजा बता रही है, जबकि कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है.

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में अब तक 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. विवाद की जड़ औरंगजेब की मजार हटाने की मांग बताई जा रही है, जिसके बाद दो गुटों के बीच झड़प हुई.

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस हिंसा के लिए समाजवादी पार्टी (अबू आजमी), कांग्रेस (इमरान मसूद) और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जिम्मेदार ठहराया.

अमित मालवीय का विपक्ष पर आरोप
उन्होंने एक्स पर लिखा, "नागपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी, कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद, और मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग ज़िम्मेदार हैं, जो राजनीतिक लाभ के लिए एक क्रूर मुगल शासक का महिमामंडन करते हैं—वही शासक जिसने लाखों हिंदुओं का कत्लेआम किया और हजारों मंदिरों को ध्वस्त कर दिया. तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले यही लोग देश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं. औरंगज़ेब और अन्य क्रूर शासकों का आज के भारत में कोई स्थान नहीं होना चाहिए. उनका नाम केवल इतिहास में आक्रांताओं की श्रेणी में दर्ज होना चाहिए, ताकि उनके रक्तरंजित शासन का सच लोगों के सामने आ सके.

उन्होंने आगे लिखा, "औरंगजब की मजार को हटाने की मांग आज के मुस्लिम समाज का अपमान कैसे हो सकती है? कौन सा भारतीय मुसलमान हिंदुओं के दुश्मन के लिए आंसू बहाएगा? ऐतिहासिक दस्तावेज़ बताते हैं कि वह सिर्फ एक अत्याचारी था. ऐसे अधर्मियों को हमारी पवित्र भूमि का एक इंच भी मिलना आत्मसम्मान से भरे किसी भी समाज के लिए अस्वीकार्य होना चाहिए. हिंदुओं की आस्थाओं के प्रति सम्मान की मांग करने पर उन्हें अपराधबोध महसूस कराना बंद कीजिए"

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का पलटवार
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, "सरकार के संरक्षण में लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है, मुख्यमंत्री को उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जो इस हिंसा के पीछे हैं, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, अतीत के आधार पर नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं, जो देश के हित में नहीं हैं."

क्या है नागपुर हिंसा का मामला?
नागपुर में औरंगजेब की मजार को हटाने की मांग के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे हिंसा भड़क उठी. पुलिस ने अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

यह भी पढ़ेंः 'बंधक बनाए गए लोगों को नहीं छोड़ा तो...' इजराइल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक कर दी धमकी, 44 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget