एक्सप्लोरर

Congress Toolkit: बीजेपी का दावा- सौम्या वर्मा ने तैयार की सरकार को बदनाम करने वाली 'टूलकिट', सोनिया गांधी से मांगा जवाब

Congress Toolkit: एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘अपमानित और बदनाम’ करने की कोशश कर रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पर 'टूलकिट' के जरिए केंद्र को घेरने का आरोप लगाने के एक दिन बाद बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक नया खुलासा किया है. पात्रा ने कहा कि सौम्या वर्मा ने कांग्रेस के लिए टूलकिट बनाई है और इसको साबित करने के कई सबूत भी हैं.

संबित पात्रा ने कहा, 'सौम्या वर्मा प्रोफेसर राजीव गौड़ा की रिसर्च टीम के साथ कनेक्टिड हैं. सौम्या वर्मा की राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रोफेसर गौड़ा के साथ तस्वीर भी सबके सामने है.' तस्वीर दिखाते हुए पात्रा ने कहा, "ये वही टूलकिट मैनेजर्स का गैंग है जिन्होंने देश को अपमानित करने, सेंट्रल विस्ट प्रोजेक्ट पर भ्रम फैलाने, वेटिंलेटर्स को लेकर झूठ फैलाने, मोदी जी की छवि को खराब करने का काम किया है. यही गैंग इस टूलकिट का निर्माता है."

संबित पात्रा ने आगे कहा, 'सौम्या वर्मा की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर साफ-साफ लिखा हुआ है कि वह राजीव गौड़ा की रिसर्च टीम के साथ जुड़ी हुई हैं. बीजेपी ने इस सत्य को जनता के सामने उजागर किया है. आज देश राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सवाल पूछता है कि क्या सौम्या वर्मा कांग्रेस की कार्यकर्ता हैं? क्या सौम्या वर्मा इस टूलकिट की निर्माता नहीं हैं? कांग्रेस पार्टी इन सवालों का जवाब दे.'

क्या है पूरा मामला
एक दिन पहले पात्रा ने दावा किया था कि कांग्रेस ने महामारी के समय ऐसे ही 'टूलकिट' के जरिए केंद्र सरकार के घेरने के लिए विभिन्न माध्यमों से देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश क रही है. पात्रा ने कहा कि कोरोना का जो नया स्ट्रेन आया है और उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारतीय स्ट्रेन कहने से मना कर दिया है लेकिन कांग्रेस इसे 'इंडियन स्ट्रेन' और उससे भी आगे बढ़कर 'मोदी स्ट्रेन' के नाम से प्रसारित करने में लगी है.

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस टूलकिट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को बार बार पत्र लिखें. आपने देखा होगा, कभी सोनिया जी चिट्ठी लिख रही हैं कभी कोई और लिख रहा है. ये सब ऐसे ही नहीं हो रहा है. सब कुछ एक डिजायन के तहत हो रहा है, जिसका ब्योरा इस टूलकिट में है.’’ हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों का नकारा है.

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget