एक्सप्लोरर

बिर्फा आईटी केस में ED का बड़ा एक्शन, मशहूर बिल्डर राजदीप शर्मा की गिरफ्तारी, पूछताछ जारी

मशहूर बिर्फा आईटी केस को लेकर ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर राजदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी का कहना है कि ये केस करीब 4817 करोड़ रुपये के अवैध विदेशी ट्रांसफर से जुड़ा है.

ED ने मोहाली के बिल्डर राजदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. ये कार्रवाई मशहूर बिर्फा आईटी केस में हुई है, जिसमें इससे पहले पांच लोगों मनीदीप मागो, संजय सेठी, मयंक डांग, तुषार डांग और जसप्रीत सिंह बग्गा को ED पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तारी के बाद राजदीप शर्मा को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 7 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया है.

ये केस करीब 4817 करोड़ रुपये के अवैध विदेशी ट्रांसफर से जुड़ा है. ED की जांच में पता चला कि चीन और हांगकांग से आने वाले माल को कम चालान दिखाया जाता था, यानी कम कीमत पर इंपोर्ट दिखाकर बचा हुआ पैसा बाहर भेजा जाता था.

विदेशी कंपनियों के अकाउंट्स में पैसा ट्रांसफर

ये रकम बाहर भेजने के लिए फर्जी इनवॉइस बनाए गए, जिनमें दिखाया गया कि पेमेंट सर्वर लीज, क्रिप्टो माइनिंग, एजुकेशन सॉफ्टवेयर और बेयर मेटल सर्वर जैसी ऑनलाइन सेवाओं के लिए किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में कोई सर्विस दी ही नहीं गई. ये पैसा सीधे उन विदेशी कंपनियों के अकाउंट्स में गया, जो मनीदीप मागो और उसके साथियों के कंट्रोल में थी. वहां से रकम चीन की कंपनियों तक पहुंचाई गई.

ED के मुताबिक, तुषार डांग और मयंक डांग ने एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था. इसमें भारतीय इंपोर्टर्स और ट्रेडर्स, हवाला ऑपरेटर्स, लोकल अंगड़िया फर्म, कैश हैंडलर्स और चीन की कई सप्लाई कंपनियां शामिल थी. चीन के बड़े शहरों में इनके लिए खास वेयरहाउस भी बनाए गए थे.

भारत और चीन के कई आरोपी शामिल

जांच में सामने आया कि बिल्डर राजदीप शर्मा की लगातार कैश डीलिंग्स तुषार डांग के साथ होती थी. यह कैश उन मालों का था, जो शर्मा ने डांग के जरिए इंपोर्ट किया था. पूछताछ में उसने माना कि उसे माल के अंडर इनवॉइसिंग यानी कम दाम दिखाने की जानकारी थी. ये कैश हवाला बैंक अकाउंट्स के जरिए घुमाया गया और आखिरकार विदेशी कंपनियों को भेज दिया गया. 

ED का कहना है कि ये केस एक बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें भारत और चीन के कई खिलाड़ी शामिल है. अब तक की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क ने हजारों करोड़ रुपये के गैर कानूनी पैसों का लेन-देन होता है. ED की टीम राजदीप शर्मा से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही और बड़े नामों का खुलासा होगा.

ये भी पढ़ें:- 'एक पेड़ मां के नाम' से लेकर स्वच्छता अभियान तक... पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी कर रही ये खास तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget