एक्सप्लोरर
बिहार में ट्रेन हादसा, छपरा के पास पैसेंजर ट्रेन की दो बॉगी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
बिहार के छपरा के नजदीक यात्री ट्रेन की 2 बॉगी पटरी से उतर गई. इस घटना के चलते ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में डर का माहौल था.

बिहार में ट्रेन हादसा की खबर सामने आ रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक छपरा के नजदीक ट्रेन की 2 बॉगी पटरी से उतर गई. हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है. इस ट्रेन के ऊपर नंबर लिखा हुआ है छपरा 05101-05102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल. इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्री काफी डर गए थे. फिलहाल, इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
Bihar: Two coaches of a passenger train derail near Chhapra; no injuries/casualties reported pic.twitter.com/PFmr0K5SW7
— ANI (@ANI) February 8, 2021
और पढ़ें
Source: IOCL























