एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश फिर मारेंगे पलटी? बिहार में नई सरकार बनी तो बोले PK- लिखकर दे सकता हूं...बदलाव 6 माह के अंदर होगा

Bihar Political Crisis: चुनावी रणनीतिकार पीके ने कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम नेताओं के सरदार हैं...यह पहले से तय है लेकिन हालिया घटना ने दिखाया कि बिहार में मौजूद सभी दल पलटूमार हैं.

Prashant Kishor Attack on Nitish Kumar: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में 9वीं बार सीएम बने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. रविवार (28 जनवरी) को उन्होंने कहा, "बिहार में बना जनता दल (यूनाइटेड)-बीजेपी का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं टिकेगा." प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीके की यह टिप्पणी नीतीश कुमार के बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में फिर शामिल होने के कुछ घंटों बाद आई.

मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार में नवगठित गठबंधन 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा. जेडी(यू) और भाजपा का साथ एक साल या उससे भी कम रहेगा. किशोर के मुताबिक, "वर्तमान में जिस सरकार का गठन हुआ है और जिस एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार हैं, वह बिहार विधानसभा चुनाव तक अस्तित्व में नहीं रहेगा. मैं आपको यह लिखित में दे सकता हूं. यह बदलाव लोकसभा चुनाव के 6 महीने के अंदर होगा."

पुरानी भविष्यवाणी का भी किया जिक्र

वैसे, नीतीश कुमार को लेकर पीके पहले भी कई टिप्पणियां कर चुके हैं. 2022 में जब नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन छोड़ा था तो उसके बाद पीके ने कई बार कहा था कि नीतीश फिर पलट सकते हैं. प्रशांत किशोर ने पिछली भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने कांग्रेस और आरेजेडी वाली महागठबंधन को लेकर भी कहा था कि यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव तक अस्तित्व में नहीं रहेगा और ऐसा हुआ भी था. अब वह 2025 को लेकर भी उसी तरह की भविष्यवाणी कर रहे हैं."

दूसरे दलों पर भी दागे सवाल

प्रशांत किशोर ने इस दौरान दूसरे दलों पर भी सवाल दागे. वह बोले, "नीतीश कुमार पलटूराम हैं या पलटूराम नेताओं के सरदार हैं...यह पहले से तय है लेकिन आज की घटना ने यह दिखाया कि बिहार में मौजूद सभी दल पलटूमार हैं. आज की घटना से साफ हो गया है कि बीजेपी, अमित शाह और नरेंद्र मोदी भी पलटूमार हैं. कल तक ये नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजे बंद होने की बात कह रही थी लेकिन अब साथ हैं. बिहार में पूरी राजनीतिक व्यवस्था ही पलटूमार है. कल तक बीजेपी के जो नेता गाली दे रहे थे वो अब सुशासन की प्रतिमूर्ति बताएंगे. ऐसे ही आरजेडी कल तक नीतीश को सुशासन और भविष्य का नेता बता रही थी, वो अब फिर से नीतीश को गाली देगी."

ये भी पढ़ें

‘गठबंधन में अब क्या बचा? जहां-जहां राहुल के पांव पड़े...’ नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर विपक्ष पर जमकर बरसे अजय आलोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
Parliament Monsoon Session Day 9 Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget