एक्सप्लोरर

बिहारः सीएम नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना से संक्रमित, घर के सभी सदस्यों को किया गया क्वॉरंटीन

इससे पहले बिहार विधान परिषद के सभापति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम नीतीश और मुख्यमंत्री दफ्तर के 15 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था.

पटनाः देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. अब इस वायरस ने बिहार के मुख्यमंत्री आवास में भी दस्तक दे दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया. इसके बाद पूरे सीएम आवास को सैनिटाइज कराया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री दफ्तर में भी कोरोना संक्रमण का मामला आया था, जिसके बाद सीएम का भी टेस्ट कराया था, जो नेगेटिव आया था.

सदस्यों को किया गया होम क्वॉरंटीन

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश की भतीजी को सोमवार 6 जुलाई को देर शाम पटना के एम्स में भर्ती कराया गया. इसके बाद से ही घर के सभी सदस्यों को होम कोवॉरंटीन कर दिया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश हर रोज़ की ही तरह काम करते रहेंगे.

CMO में भी पाया गया था कोरोना का मामला

ये पहला मौका नहीं है जब सीएम के इतने करीब कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया हो. इससे पहले बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. सीएम ने 1 जुलाई को एक कार्यक्रम के दौरान सभापति से मुलाकात की थी.

इसके बाद नीतीश और मुख्यमंत्री दफ्तर के 15 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था. जांच में सीएम और 14 अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था.

बिहार में फिलहा कोरोना संक्रमण के मामलों 12 हजार के पार पहुंच चुके हैं. राज्य में अभी तक 12,125 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं. इनमें से 8,997 मरीज अभी तक ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 3,031 मरीज अभी भी संक्रमित हैं. राज्य में इस महामारी के कारण 97 लोगों की जान जा चुकी है.

ये भी पढ़ें कोरोना को लेकर सामना के जरिए शिवसेना का पीएम मोदी पर हमला, कहा- 21 दिन में नहीं जीता जाएगा ये युद्ध कोरोना की मार से उबरी नहीं हैं कंपनियां, सिर्फ 30 फीसदी ने हासिल की 70 फीसदी क्षमता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget