एक्सप्लोरर

JDU नेता पवन वर्मा को नीतीश कुमार की दो टूक, कहा- जहां जाना चाहें जाएं, उनके लिए मेरे दिल में बहुत इज्जत है

जेडीय नेता पवन वर्मा ने पत्र लिखकर नीतीश कुमार से सीएए को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था. वर्मा ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करने को लेकर सवाल खड़े किए थे. सीएम नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा है कि पवन वर्मा जहां जाना चाहे जाएं मेरा उनके लिए सम्मान है.

पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर जेडीयू के भीतर मचे घमासान के बीच नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. नीतीश कुमार ने गठबंधन पर सवाल करने वाले राज्य सभा सांसद और जेडीयू के वरिष्ठ नेता पवन वर्मा को लेकर जवाब दिया है.

नीतीश कुमार ने कहा, "उनके लिए मेरे दिल में बहुत इज्जत है, लेकिन इस तरह से पार्टी से बिना विमर्श किए हुए दिया गया ये बयान उनका व्यक्तिगत बयान है. ये पार्टी का बयान नहीं है. उन्हें जहां जाना है जाएं. वह स्वतंत्र हैं. मेरी शुभकामनाएं है. जेडीयू का जो स्टैंड जिस विषय पर होता है वह साफ होता है. कन्फ्यूजन में कोई बात नहीं होती है."

बता दें कि जेडीयू नेता पवन वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ किए गए गठबंधन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, "मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है, क्योंकि जेडीयू की विचारधारा में स्पष्टीकरण की जरूरत है. हमारी पार्टी के सिद्धांत साफ हैं." पवन वर्मा ने नीतीश कुमार से पूछा, "क्या बीजेपी को दिल्ली में समर्थन देना पार्टी के संविधान के अनुकूल है? नीतीश कुमार की अपनी राय बीजेपी के बारे में क्या है."

पवन वर्मा ने कहा था, "मैं नीतीश कुमार से पर्सनली बात कर चुका हूं. जब सीएए का पार्टी ने समर्थन किया था, तो मैंने नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से अपना विरोध प्रकट करने से पहले निजी स्तर पर बात की थी. सभी मुद्दों पर हमारी बातचीत हो रही है. फिर भी अगर पार्टी बिहार से बढ़कर दिल्ली में भी गठबंधन बीजेपी से कर रही है तो मैं समझता हूं कि इसमें वैचारिक स्पष्टीकरण की जरूरत है."

ये भी पढ़ें

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप, कहा-एक खास समुदाय के साथ खडे़ हैं राज ठाकरे के भगवा रंग ने उद्धव ठाकरे को याद दिलाए राम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
श्रीनगर में NIA ने की संपत्ति अटैच, LeT के आतंकियों को दी थी पनाह
श्रीनगर में NIA ने की संपत्ति अटैच, LeT के आतंकियों को दी थी पनाह
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget