एक्सप्लोरर

पटना में BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अहंकार छोड़िए

Congress On BPSC Candidates Protest: अभ्यर्थियों का दावा है कि पेपर लीक हो गया था, पेपर बांटने में देरी हुई और कई अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर लगभग एक घंटे देरी से मिला.

Congress On BPSC Candidates Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) को रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने रविवार (29 दिसंबर, 2024) को लाठीचार्ज किया. पटना में होटल मौर्या के पास जेपी गोल चक्कर पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन भी चलाया. मामले पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा, “पहले बिहार सरकार ने भीषण ठंड में युवाओं पर वॉटर कैनन चलवाया, फिर बेरहमी से लाठी चलवाई. पुलिस ने किसी को भी नहीं बख़्शा.. बस ताबड़तोड़ तरीके से लाठियां बरसाती रही. बिहार में बेरोजगार युवा BPSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है. सरकार को अहंकार छोड़कर युवाओं से बात करनी चाहिए, उनकी मांग माननी चाहिए.”

प्रशांत किशोर के कहने पर गांधी मैदान पहुंचे छात्र?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के संस्थापक प्रशांत किशोर के 'छात्र संसद' के आह्वान पर हजारों बीपीएससी अभ्यर्थी सुबह ही गांधी मैदान में इकट्ठे हो गए और राज्य की राजधानी पटना में जेपी गोल चक्कर के पास धरना दिया. उन्होंने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की फिर से जांच की मांग की.

गतिरोध पर चर्चा के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की मांग पर अड़े बीपीएससी अभ्यर्थियों ने जेपी गोल चक्कर के पास पुलिस के लगाए गए दो बैरिकेड तोड़ दिए. गांधी मैदान में पुलिसकर्मियों और बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच झड़प भी हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया.

प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

वहीं, प्रशांत किशोर के साथ-साथ जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इन पर अभ्यर्थियों को उकसाने, सड़क पर लाने और हंगामा कराने जैसे कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. प्रशांत किशोर सहित 19 से ज्यादा लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. 600 से अधिक अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है क्योंकि गांधी मैदान में प्रशासन ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी.

ये भी पढ़ें: Patna Protest: प्रशांत किशोर पर मामला दर्ज, BPSC अभ्यर्थियों को उकसाने और सड़क पर हंगामा कराने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा

वीडियोज

UP News: UP बीजेपी को मिलेगा आज नया अध्यक्ष ! | BJP | Yogi Aditynath | PM Modi | abp News
Syria में America सैनिकों पर ISIS का भीषण हमला, तीन की मौत | Breaking | Donald Trump | ABP News
Ahmedabad Breaking: अहमदाबाद में घर में फटा गैस सिलिंडर, 3 लोग झुलसे, 6 की मौत | Gujarat | ABP News
Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram
Charcha With Chitra: कौन बनाता है Priyanka Chaturvedi के मिलियन व्यूज वाले रील्स? | Interview

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? साल 2671 की यात्रा कर लौटा शख्स, कर दी डरावनी भविष्यवाणी- खौफ में यूजर्स
1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? साल 2671 की यात्रा कर लौटा शख्स, कर दी डरावनी भविष्यवाणी- खौफ में यूजर्स
वजन घटाने के चक्कर में चिया सीड्स का ओवरडोज, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 6 खतरनाक समस्याएं
वजन घटाने के चक्कर में चिया सीड्स का ओवरडोज, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 6 खतरनाक समस्याएं
Year Ender 2025: इन नौकरियों का रहा पूरे साल दबदबा, बाजार में बनी रही जबरदस्त मांग
इन नौकरियों का रहा पूरे साल दबदबा, बाजार में बनी रही जबरदस्त मांग
Embed widget