एक्सप्लोरर

शाहीन बाग को लेकर पीएम मोदी का पहला बयान, पढ़ें- दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की एक रैली में कहा कि सीलमपुर, जामिया नगर और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन महज संयोग नहीं हैं बल्कि एक राजनीतिक षड्यंत्र हैं. पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें-

1. दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सीलमपुर, जामिया नगर और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन महज संयोग नहीं हैं बल्कि एक राजनीतिक षड्यंत्र हैं. पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर प्रदर्शनों को भड़काने के आरोप लगाए. उन्होंने सीएम केजरीवाल पर केंद्र की योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने देने के आरोप भी लगाए. https://bit.ly/2uhmCoN

2. बीजेपी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को 'आतंकवादी' बताया है. केंद्रीय मंत्री और दिल्ली चुनाव के पार्टी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आतंकवादी होने के बहुत सबूत हैं. जावड़ेकर के इस बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजपी को चुनौती दी कि अगर अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं तो बीजेपी उन्हें गिरफ्तार करे. https://bit.ly/2UrNopr

3. दिल्ली के चुनाव में 60 फीसदी लोगों ने माना कि नागरिकता संशोधन कानून एक बड़ा चुनावी मुद्दा है. वहीं 44 फीसदी लोग राम मंदिर को दिल्ली विधानसभा चुनाव का मुद्दा मानते हैं. बता दें कि ABP न्यूज़ के लिए ये सर्वे सी वोटर ने किया है. सर्वे के आंकड़े के मुताबिक, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बीजेपी के वोट शेयर में बढ़ोतरी हो रही है. https://bit.ly/37TEMvF

4. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह राज्य में एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे. हालांकि उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत किसी की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी. उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता लेने का कानून नहीं है, यह पड़ोसी देशों के पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है. https://bit.ly/2OoQQwX

5. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सहारनपुर की एक लॉ छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को जमानत दे दी है. चिन्मयानंद को पिछले साल 20 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. तभी से चिन्मयानंद जेल में हैं और अब बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पीड़िता को अदालत ने चार दिसंबर, 2019 को जमानत दी थी. https://bit.ly/2ShBuf1

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget