एक्सप्लोरर

Mirchi Baba Arrested: दुष्कर्म के आरोप में मिर्ची बाबा अरेस्ट, पीड़ित महिला ने लगाए कई गंभीर आरोप

Mirchi Baba: महिला ने बताया कि वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को लगी उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद महिला ने डर से और लोक-लाज के भय से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई.

Mirchi Baba Arrested In Bhopal: भोपाल (Bhopal) के चर्चित मिर्ची बाबा उर्फ़ महंत वैराग्यानंद गिरी (Mirchi Baba alias Mahant Varagyanand Giri) पर भोपाल के महिला थाने में बलात्कार (Rape) की धाराएं लगाकर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. भोपाल की रहने वाली एक महिला ने इस कथित संत पर शारीरिक शोषण (Physical Abuse) करने का आरोप लगाया है.

आरोप है कि महिला जनवरी महीने में महिला बच्चा ना होने की परेशानी को लेकर वैराग्यानंद गिरी से मिली थी. इसके बाद कुछ समय के बाद दोबारा वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने उसे अपने पास बुलाया और प्रसाद के तौर पर भभूति (Bhabhuti) खाने को दी. महिला का आरोप है कि जैसे ही उसने भभूति खाई वह बेहोश हो गई और उसके बाद उसके साथ बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला जब होश में आई तो उसे इस घटना के बारे में पता चला. जिसके बाद उसने इस मामले को लेकर महिला अपराध शाखा से संपर्क किया. 

बाबा ने महिला को दी जान से मारने की धमकी

बाबा खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पुलिस से संपर्क कर अपनी आपबीती बताई. महिला ने बताया कि जैसे ही इस बात की भनक वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को लगी उसने महिला को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया.  जिसके बाद महिला ने वैराग्यानंद के डर से और लोक-लाज के भय से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई. अब महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी बाबा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. 

पुलिस ने बाबा को दबोचा

बता दें कि महिला कि शिकायत पर बाबा को ग्वालियर से गिरफ़्तार किया गया है. ग्वालियर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई थी जिस पर देर रात ही मिर्ची बाबा को हिरासत में ले लिया था. महिला अपराध शाखा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ग्वालियर पहुंची. जहां से मिर्ची बाबा को उनके हवाले कर दिया गया.

महिला अपराध शाखा की एसीपी निधि सक्सेना ने कहा कि पीड़ित महिला ने बाबा के खिलाफ बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी. पुलिस ने जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले में आरोपी बाबा का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Raid at Trump House: डोनाल्ड ट्रंप के घर पर FBI ने की छापेमारी, पूर्व राष्ट्रपति बोले- मेरे खूबसूरत घर पर किया कब्जा

Commonwealth Games 2022 में भारतीय एथलीट्स का रहा बोलबाला, हासिल किए 61 मेडल, 22 गोल्ड पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget