एक्सप्लोरर

Bharat VS India Renaming Row: भारत या इंडिया विवाद पर यूएन ने दिया तुर्किए का उदाहरण, कहा- अगर हमें रिक्वेस्ट मिलती है तो...

India VS Bharat Row: संसद के विशेष सत्र से पहले इंडिया बनाम भारत की चर्चा हर ओर हो रही है. इसको लेकर राजनीतिक विवाद भी हो रहा है. वहीं पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को इस विवाद से बचने के लिए कहा.

India VS Bharat Row: इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की संभावित अफवाहों के बीच संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक अधिकारी ने बुधवार (06 सितंबर) को कहा कि यूनाइटेड नेशन को जब भी देशों का नाम बदलने की रिक्वेस्ट मिलती है तो वो उस पर विचार करता है. यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये करने का उदाहरण भी दिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फरहान ने कहा, “तुर्किये के मामले में हमने सरकार की ओर से हमें भेजे गए एक औपचारिक अनुरोध का जवाब दिया था. जाहिर है, अगर हमें इस तरह के अनुरोध मिलते हैं तो हम उन पर विचार करते हैं.” उन्होंने ये बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है.

क्या है मामला?

दरअसल, जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज निमंत्रण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत कहे जाने के बाद मंगलवार (05 सितंबर) को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि भारत सरकार देश का नाम बदलने वाली है. ये सवाल तब सामने आया जब संसद का विशेष सत्र भी शुरू होने वाला है और इसके एजेंडा का खुलासा नहीं हुआ है. ऐसे में अफवाहों का दौर जारी है कि इस सत्र में नाम में बदलाव की भी चर्चा की जा सकती है.

पीएम मोदी ने दी सख्त हिदायत

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (06 सितंबर) को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से ‘भारत’ नाम के मुद्दे पर राजनीतिक विवाद से बचने की हिदायत दी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इंडिया का नाम बदलकर भारत करने के लिए केवल संविधान में संशोधन की आवश्यकता होगी जिसे संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से पारित करना होगा.

ये भी पढ़ें: India or Bharat Issue: इंडिया या भारत नाम विवाद पर अभिषेक बनर्जी बोले, 'बीजेपी महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget