एक्सप्लोरर

Bharat Bandh: किसान कल करेंगे भारत बंद, बैंक यूनियन और विपक्षी दलों ने किया समर्थन का ऐलान, जानें पूरी खबर

अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए किसान कल 27 सितंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है. इस भारत बंद का विपक्षी दल और बैंक यूनियन समर्थन कर रहे हैं.

केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 10 महीने से आंदोलन कर रहे हैं. अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए किसानों ने कल 27 सितंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है. यह बंद संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में होगा. कल किसान द्वारा भारत बंद की शुरूआत सुबह 6 बजे से होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगा.

विपक्षी दल ने किया समर्थन का ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए इस भारत बंद का विपक्षी दल भी समर्थन कर रहे हैं. इस बंद को कांग्रेस, माकपा, राकांपा, तृणमूल, राजद जैसे विपक्षी दलों को समर्थन मिला है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने का निर्णय लिया है.

बैंक यूनियन ने भी दिया समर्थन

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AlBOC) ने सोमवार को बंद को अपना समर्थन दिया है.  इसने सरकार से किसानों से उनकी मांगों पर बातचीत करने और गतिरोध के केंद्र में तीन कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया है.

परिसंघ ने कहा कि उसके सहयोगी और राज्य इकाइयां सोमवार को पूरे देश में किसानों के साथ एकजुटता से शामिल होंगी। संघ ने इस महीने की शुरुआत में जारी एनएसएस भूमि और परिवारों के पशुधन और कृषि परिवारों की स्थिति आकलन, 2018-19 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की केंद्र की योजना पर सवाल उठाया था.

यूनियन ने कहा कि प्रति कृषि परिवार का औसत बकाया ऋण 2018 में बढ़कर 74,121 रुपये हो गया है, जो 2013 में 47,000 रुपये था. कृषि परिवारों की बढ़ती कर्ज गहरी कृषि संकट को दर्शाती है.

बंद के दौरान यह सेवाएं नहीं होगी बाधित

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए इस भारत बंद के दौरान अस्पताल, दवा की दुकान, एंबुलेंस समेत अन्य मेडिकल से जुड़ी सारी सेवाएं खुली रहेंगी. इसके अलावा अगर किसी छात्र को परीक्षा या इंटरव्यू के लिए जाना होगा तो उसे भी नहीं रोका जाएगा.

यह भी पढ़ें:

बंगाल उपचुनाव की बड़ी खबर: भवानीपुर के वोटर बने प्रशांत किशोर, यहीं से ममता बनर्जी आजमा रही हैं किस्मत

रोहिणी अदालत में गैंगस्टर गोगी की हत्या करने वाले हमलावरों को पनाह देने और लॉजिस्टिक मुहैया कराने वाले 2 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget