एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार के समर्थन में आए बाबा रामदेव, बोले- कानून में एमएसपी खत्म करने का कोई जिक्र नहीं

बाबा रामदेव ने कृषि कानूनों को लेकर कहा कि इन कानूनों में एमएसपी खत्म करने का कोई जिक्र नहीं है और न ही सरकार की ऐसी कोई मंशा है.

चंडीगढ़ः केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के चल रहे विरोध के बीच योग गुरु बाबा रामदेव केंद्र सरकार के समर्थन में सामने आए और कहा कि सरकार को कानून बनाने से पहले किसानों के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए था.

रामदेव ने मंगलवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनके कार्यालय में मुलाकात की. विज के कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में रामदेव ने कहा, “इन कानूनों में एमएसपी खत्म करने का कोई जिक्र नहीं है और न ही सरकार की ऐसी कोई मंशा है.

हाल के दिनों में मैंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और कृषि मंत्री से बात की है, लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को खत्म करने के लिए सरकार की कोई योजना है.”

रामदेव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खिलाफ नीतियां क्यों तैयार करेंगे. वह न तो किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के गुलाम हैं, न ही किसी कॉरपोरेट के गुलाम हैं और न ही उनकी किसानों से कोई दुश्मनी है. प्रधानमंत्री की मंशा साफ है और वह किसानों के जीवन में सुधार लाना चाहते हैं.”

मंगलवार को किसानों और सरकार के बीच हुई बातचीत

मंगलवार को विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच बातचीत हुई. हालांकि, ये बैठक बेनतीजा रही. किसानों और सरकार के नुमाइंदों के कमेटी के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया. अब कल एक बार फिर किसान और सरकार के बीच बातचीत होगी. दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई बैठक में किसानों की ओर से अलग अलग संगठनों के 35 नेता शामिल हुए. वहीं सरकार की ओऱ से तीन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और सोमप्रकाश शामिल हुए.

यह भी पढ़ें-

किसान आंदोलन: पंजाब-हरियाणा की पंचायतों की अपील- हर किसान परिवार का एक सदस्य जाए दिल्ली

आंदोलन में मोदी सरकार के मंत्री को नज़र नहीं आ रहे किसान, बोले- ये लोग कोई और हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget