एक्सप्लोरर

'जिन्हें श्रीराम के अस्तित्व पर...', कांग्रेस नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा में जाने से किया इनकार तो भड़की BJP

Ram Mandir Opening: सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएंगे. इसको लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "जिन्हें श्रीराम के अस्तित्व पर ही विश्वास नहीं, उनसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है." वहीं, इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "वे (कांग्रेस नेता) अपनी बयानबाजी में फंसे हुए हैं. वह जो कह रहे हैं, कहने दीजिए. उन्हें गंभीरता से क्यों लें? अगर वे नहीं जाएंगे तो उन्हें खुद ही पछतावा होगा."

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को राम विरोधी बताया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी का राम विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया. इसमें कोई हैरान करने वाली बात नहीं है." उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस पार्टी ने अदालत के समक्ष हलफनामा दायर किया था कि भगवान राम काल्पनिक हैं, उसके नेतृत्व ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में INDI गठबंधन ने बार-बार सनातन धर्म का अपमान किया है. अब उनके नेताओं के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करना उनकी सनातन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को कांग्रेस ने बताया बीजेपी का इवेंट
इससे पहले कांग्रेस ने  22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का इवेंट बताया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार (10 जनवरी) को कहा कि समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी शिरकत नहीं करेंगे. इतना ही नहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे.

धर्म व्यक्तिगत मामला
कांग्रेस महासचिव ने अपने बयान में कहा कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला था. भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं. धर्म इंसान का व्यक्तिगत मामला है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया.

यह भी पढ़ें- मणिपुर सरकार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए दी इजाजत, रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget