एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को लेकर साधु-संतों के बीच फूट, शुरू हुआ यह नया विवाद

एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है जिसके बारे में आरोप लग रहे हैं कि राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती न्यास अध्यक्ष महंत परमहंस दास के बारे में कुछ अभद्र बोल रहे हैं. ऑडियो के वायरल होने के बाद 2 दर्जन से अधिक छोटी छावनी के संतों ने तपस्वी छावनी पहुंच जमकर हंगामा किया.

लखनऊ: अयोध्या में अब कोई जमीन विवादित नहीं रही. अब वक्त आया है रामलला को टेंट से निकालकर भव्य राम मंदिर में स्थापित किया जाए. अयोध्या में अब माहौल बदल गया है. लेकिन बदले माहौल में अब जो विवाद सामने आया है वो निराशाजनक है. सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या केस के फैसले के बाद नवगठित होने वाले राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को लेकर साधु-संतों में ही फूट सामने आ गई है.

सारे विवाद के बीच अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत सर्वेश्वर दास ने परमहंस दास को छावनी से बहिष्कृत कर दिया है. सर्वेश्वर दास ने कहा कि उन्होंने परमहंस दास को उत्तराधिकारी बनाया था लेकिन उनकी बयानबाज़ी आचरण के मुताबिक़ नहीं है, इसलिए आज से परमहंस दास का तपस्वी छावनी से कोई संबंध नहीं है.

इसी मामले को लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए अनशन करने वाले संत परमहंस दास और श्री राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती का ऑडियो वायरल हुआ है. जिसमें न्यास अध्यक्ष महंत परमहंस दास को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई, जिसके बाद 2 दर्जन से अधिक छोटी छावनी के संतों ने तपस्वी छावनी पहुंच जमकर हंगामा काटा.

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने महंत परमहंस दास को जिले से बाहर भेज दिया. साथ ही तपस्वी छावनी और हिंदू धाम की सुरक्षा बढ़ा दी. इसके बाद अयोध्या के संतों में जुबानी जंग तेज हो गई.

हंगामे के बाद न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती ने अपना एक वीडियो जारी किया जिसमें साफ-साफ महंत परमहंस दास पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई दूसरा उनकी आवाज में बात कर रहा है और उस ऑडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है. इस तरह का ऑडियो वायरल करके महंत परमहंस दास मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं, मैंने कभी भी पूज्य नृत्य गोपाल दास के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया. तो वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद की तरफ से इस तरह के अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया.

महंत परम हंसदास के घर पर हुआ हमला तपस्वी छावनी के महंत परमहंस के इस बयान कि राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास धन और पद की चाह में राम जन्मभूमि न्यास को ही बनाए रखना चाहते हैं और राम मंदिर निर्माण का पैसा इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद नृत्य गोपाल दास के शिष्य और समर्थकों ने महंत परम हंसदास के घर पर हमला कर दिया और उन्हें जबरन घर से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स ने किसी तरह परमहंस को बाहर निकाला और अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले गई.

नृत्य गोपाल दास पर हत्या करवाने का आरोप

यही नहीं राम विलास वेदांती के भी इस तरह के बयान को लेकर नृत्य गोपाल दास समर्थकों में नाराजगी है, इसीलिए रामविलास दास वेदांती के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी बीच जिले से बाहर भेजे गए परमहंस दास ने भी एक वीडियो जारी किया जिसमें अपनी बढ़ती लोकप्रियता को लेकर राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पर अपने शिष्यों के द्वारा हत्या करवाने की कोशिश और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. साथ ही तपस्वी छावनी पर कब्जा करने की कोशिश सहित कई मंदिरों पर अवैध रूप से कब्जा करने का भी आरोप लगाया.

यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिये बनाया मास्टर प्लान, इस बार होंगे ये इंतजाम

मोतिहारी में मिड डे मील बनाते समय फटा ब्वायलर, चार की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र में अभी भी फंसी है सरकार, शिवसेना ने विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget