एक्सप्लोरर

Exclusive: 'हादसे वाली जगह जाना चाहता था, लेकिन...', कोचिंग सेंटर मामले पर पहली बार अवध ओझा ने तोड़ी चुप्पी

Avadh Ojha on Coaching Tragedy: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से ही छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा उन कोचिंग सेंटर्स के मैनेजमेंट पर फूट रहा है, जो अभी भी बेसमेंट में क्लास चला रहे हैं.

Delhi Coaching Centre Tragedy: यूपीएसी की तैयारी करवाने वाले जाने-माने टीचर अवध ओझा ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए कोचिंग हादसे पर कहा है कि मैं घटनास्थल पर नहीं जाना चाहता था. मैंने इमेज बचाने की कोशिश भी नहीं की है. उन्होंने मांग की कि इस तरह के घटना के दोषियों को उम्रकैद की सजा का प्रावधान होना चाहिए. ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबने से पिछले हफ्ते तीन छात्रों की मौत हो गई. इसे लेकर छात्रों के बीच काफी ज्यादा रोष है. 

एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि हादसे के चार दिन बाद आप मीडिया के सामने आ रहे हैं. इस पर आप क्या कहेंगे. इसके जवाब में अवध ओझा ने कहा कि 27 जुलाई को जयपुर के एक सेमिनार में हिस्सा लेने गया था. यहां इतना बड़ा हादसा हो गया है और अब छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. मैं वहां जाना चाहता था, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि बात किससे करनी है. अब मुझे यहां आने पर सारी चीजें सही ढंग से मालूम हो पाई हैं. 

मैंने इमेज बचाने की कोशिश नहीं की: अवध ओझा

अवध ओझा ने कहा कि सूरत और मुखर्जी नगर में भी इस तरह की घटनाएं हुईं, तब सरकार सोयी हुई थी. आज सरकार सबसे बेसमेंट को सील कर रही है. अगर एक साल पहले सारे मापदंड चेक कर लिए जाते तो शायद ये हादसा नहीं होता. उनसे सवाल किया गया कि आप और विकास दिव्यकीर्ति इमेज बचाने के लिए चार दिन बाद सामने आए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि मैंने इमेज बचाने की कोशिश नहीं की. मैं तो चार सूत्रीय प्रोग्राम लेकर सामने आया हूं. 

अवध ओझा ने रखी चार सूत्रीय मांग

यूपीएसएसी कोचिंग चलाने वाले अवध ओझा ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि बेसमेंट को बंद किया जाए. वहां पर कोई क्लास नहीं चले. मैं चाहता हूं कि कोचिंग सेंटर्स में सीमित सीटें की जाएं. अधिकतम 100 बच्चों को ही पढ़ाया जाए. तीसरी बात ये है कि अगर इस तरह की घटना किसी भी कोचिंग सेंटर में होती है तो आजीवन कारावास का प्रावधान किया जाए. हर कोचिंग सेंटर अपने उन सभी बच्चों की लिस्ट को साल के अंत में जारी करे, जिनका यूपीएससी में सेलेक्शन हो रहा है. 

छात्रा ने की थी बेसमेंट के खतरे को लेकर शिकायत

अवध ओझा ने बताया कि जिस कोचिंग सेंटर में हादसा हुआ, वहां की एक छात्रा ने एमसीडी को चिट्ठी लिखकर बेसमेंट में हादसा होने को लेकर चेताया था. हालांकि, बाकी के छात्रों को भी उसके साथ मिलकर अपने सेंटर्स से इस बात की शिकायत करनी थी. उन्होंने कहा कि मेरा कोचिंग सेंटर जहां चलता है, उससे बिल्डिंग के मालिक ने मुझे बेसमेंट लेने के लिए कहा था. मैंने उससे मना कर दिया, क्योंकि मैंने कहा कि मेरा बेसमेंट में दम घुटता है.  

यह भी पढ़ें: दिल्ली कोचिंग हादसा: हाई कोर्ट सख्त, 'कल रिपोर्ट दाखिल करे पुलिस, अतिक्रमण हटाया जाए, DCP पेश हों'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget