एक्सप्लोरर

पंजाब और गोवा में आज वोटिंग: यहां जानें दोनों सूबों के सभी ब्योरे, सारे आंकड़े

नई दिल्लीः  आज गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं. पंजाब और गोवा में नेताओं की किस्मत आज बैलेट बॉक्स में बंद हो जाएगी और चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे. दोनों राज्यों में  एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं.

जानें- पंजाब चुनाव का पूरा ब्योरा

पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए आज वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं. 4 फरवरी को 1 करोड़ 92 लाख 14 हजार वोटर 1146 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. वोटिंग के लिए कुल 22 हजार 600 बूथ बनाए जाएंगे.. चुनाव के लिए 1146 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 81 महिलाएं हैं और एक ट्रांसजेंडर है. राज्य के 1,98,79,069 मतदाताओं में से 93,75,546 महिलाएं और 415 ट्रांसजेंडर हैं. पंजाब के मालवा में 69, माझा में 25 और दोआबा में 23 विधानसभा सीटें है. राज्य में 22,615 मतदान केंद्र लगाए गए हैं. 83 विधानसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी के हैं जबकि 34 आरक्षित हैं.

पंजाब में एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल में कौन मार रहा है बाजी?

पंजाब में कौन-कौन सी पार्टियां हैं चुनावी मैदान में? 

सत्ताधारी अकाली दल 94 सीटों पर और उसकी सहयोगी पार्टी बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 117 सीटों वाली पंजाब में सत्तारुढ अकाली-बीजेपी को कांग्रेस सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़कर कड़ी टक्कर दे रही है. पंजाब में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 112 सीटों पर चुनाव ल़ड़ रही है और उनके साथ गठबंधन में आई बैंस भाईयो की लोक इंसाफ पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आप से अलग होने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर की पार्टी अपना पंजाब पार्टी 77 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके इलावा बसपा के भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. पंजाब में अकाली गठबंधन, कांग्रेस और आप में त्रिकोणीय मुकाबला है. 2012 में अकाली गठबंधन को 68 सीटों पर जीत मिली थी

पंजाब चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार

मुख्य उम्मीदवारों में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह (पटियाला और लंबी सीटों से), मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (लंबी से) और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (जलालाबाद), आप सांसद भगवंत मान (जलालाबाद) राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (मजीठिया) और क्रिकेटर से नेता बने एवं बीजेपी के पूर्व सांसद नवोजत सिंह सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर (अमृतसर पूर्व) मैदान में है.

गोवा चुनाव का पूरा ब्योरा

गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 251 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 40 सीटों वाली गोवा में मतदान के लिए 1642 केंद्र बनाए गए हैं. 40 सीटों के लिए 1642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या 11.10 लाख है जिनमें 5.46 लाख पुरुष एवं 5.64 लाख महिला मतदाता है. मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है.

गोवा के चुनावी मैदान में शामिल हैं ये पार्टियां

प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी के साथ ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) और शिवसेना के महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा किया है. गोवा में कांग्रेस ने 37 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं तो सत्तारुढ़ बीजेपी ने 36 सीटों पर अपने सैनिकों को खड़ा किया है. इसके अलावा राज्य में पहली चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी दंगल में उतारा है. इस चुनाव में पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों और मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के भविष्य का फैसला होने वाला है. यहां 250 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. दक्षिणी गोवा से कुल 131 उम्मीदवार और उत्तरी गोवा से 119 उम्मीदवार मैदान में हैं

गोवा में सीएम पद के उम्मीदवार

गोवा में सत्तारूढ़ बीजेपी, विपक्षी कांग्रेस और राज्य में नई एंट्री करने वाली आप और तीन पार्टियों एमजीएम, जीएसएम और शिव सेना के गठबंधन वाली पार्टियों के बीच मुकाबला है. चुनाव में 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों और मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के भविष्य का फैसला होने वाला है. यहां 250 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. दक्षिणी गोवा से कुल 131 उम्मीदवार और उत्तरी गोवा से 119 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget