एक्सप्लोरर

Assam Tribals: ‘असम में आदिवासियों का हो रहा...’ हिमंत बिस्वा सरमा ने धर्म परिवर्तन को लेकर कही ये बात

Religious Conversion: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आदिवासियों के धर्म परिवर्तन को लेकर एक बयान दिया है. साथ में उन्होंने आर्टिकल 25 का भी जिक्र किया.

Religious Conversion: धर्म परिवर्तन को लेकर असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा का एक बयान सामने आया है. उनका कहना है कि देश के कई लोगों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय में भी धर्मांतरण देखा गया है. सीएम सरमा ने ये भी कहा कि इससे आदिवासियों की पारंपरिक मान्यताएं और प्रथाएं भी कमजोर हुई हैं.

दरअसल, हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. वो रविवार (16 जुलाई) को गुवाहाटी में स्वदेशी जनजातीय आस्था और संस्कृति संगठन के अनुदान वितरण करने से जुड़े एक समारोह को संबोधित कर रहे थे.

एनडीटीवी के मुताबिक, सीएम सरमा ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी का भी फायदा उठाकर उन्हें धोखे से दूसरे धर्म में परिवर्तित नहीं करना चाहिए.

आर्टिकल 25 पर सीएम सरमा

साथ ही उन्होंने अनुच्छेद 25 को लेकर कहा कि इसके तहत किसी को भी अपनी पसंद के धर्म को मानने, उसकी पूजा करने और उसका प्रचार करने का अधिकार मिलता है लेकिन ये किसी भी तरह से प्रलोभन और उसके जरिए धर्म को परिवर्तित करने का अधिकार नहीं देता.

इस दौरान उन्होंने कहा कहा कि असम में कई समुदायों के साथ-साथ आदिवासियों के बीच धर्म को बदलने की प्रक्रिया देखी गई. इस प्रवृत्ति ने उनकी पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं को कमजोर कर दिया है.

सीएम सरमा ने ये भी कहा कि धार्मिक रूपांतरणों की वजह से दुनिया भर में कई स्वदेशी मान्यताएं और संस्कृतियां लगभग विलुप्त हो गई हैं.

धर्म परिवर्तन पर सीएम सरमा का ट्वीट

इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट वीडियो के साथ किया है. जिसमें वो असम की भाषा बोल रहे हैं और कहते हैं, “किसी को भी हमारे आदिवासी समुदायों का फायदा उठाकर धोखे से उनका धर्म परिवर्तन नहीं कराना चाहिए. हमें उनकी प्राचीन आस्था और प्रथाओं की रक्षा करनी होगी.”

ये भी पढ़ें: Delhi Floods: 'चीन-भूटान के पानी से आती है असम में हर साल बाढ़, लेकिन हम दूसरों को...', सीएम सरमा का केजरीवाल पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget