एक्सप्लोरर

असम में एक प्राइवेट कार में मिली EVM, प्रियंका गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

असम में एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में EVM मिली है. कांग्रेस और AIUDF ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की है. कांग्रेस ही नहीं, इस कार में ईवीएम मिलने के वीडियो को AIUDF के अध्यक्ष और सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने भी शेयर किया है.

असम के करीमगंज जिले में एक प्राइवेट कार में ईवीएम मिलने के बाद बवाल मच गया है. दावा किया जा रहा है कि ये कार बीजेपी के मौजूदा विधायक कृष्णेंदु पॉल की पत्नी की है. चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. ईवीएम मिलने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं.

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हर बार चुनाव के दौरान ईवीएम को प्राइवेट गाड़ियों में ले जाते हुए पकड़े जाने पर कई चीजें एक होती हैं. ये गाड़ियां आमतौर पर बीजेपी उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों की होती हैं. इस तरह के वीडियो को एक घटना के रूप में लिया जाता है और बाद खारिज कर दिया जाता है. साथ ही बीजेपी अपने मीडिया तंत्र का इस्तेमाल उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए करती है जिन्होंने ईवीएम को प्राइवेट कार में ले जाने का वीडियो उजागर किया.'

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'सच यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जा रही है और उनके बारे में कुछ भी नहीं किया जा रहा है. चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई शुरू करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम पर पुनर्मूल्यांकन शुरू करने की आवश्यकता है.'

कार में ईवीएम मिलने का वीडियो सामने आने के बाद पथरकंडी में लोग जमा हो गए. इलाके में तनाव पैदा हो गया. सोशल मीडिया पर लोग इलेक्शन कमीशन के ऊपर सवाल उठा रहे हैं. असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने ईवीएम मिलने की घटना पर चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

रिपुन बोरा ने ट्वीट करके कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करेगा. बताएगा कि ऐसा कैसे हो सकता है. ईवीएम की खुली लूट और धांधली पर तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस पार्टी चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेगी."

"हार चुकी बीजेपी के पास अब एक ही रास्ता बचा है, ईवीएम की चोरी" कांग्रेस ही नहीं, इस कार में ईवीएम मिलने के वीडियो को AIUDF के अध्यक्ष और सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने भी शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "ध्रुवीकरण फेल, वोटों की खरीद फेल, प्रत्याशियों की खरीद फेल, जुमलेबाजी फेल, दोहरे सीएम फेल, सीएए पर दोहरी बातें फेल. हार चुकी बीजेपी के पास अब एक ही रास्ता बचा है, ईवीएम की चोरी. यह लोकतंत्र की हत्या है."

दरअसल, गुरुवार को ही असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 39 सीटों पर मतदान हुआ था. बीजेपी उम्मीदवार की कार में ईवीएम मिलने की घटना मतदान के बाद की बताई जा रही है. इसी दिन असम के अलावा पश्चिम बंगाल में भी दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर वोट पड़े थे. वहां भी कार में ईवीएम मिलने की घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. कार में ईवीएम मिलने का वीडियो आने के बाद असम के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल से जब बात करने के लिए संपर्क किया तो उनका फोन ही बंद मिला.

ये भी पढ़ें- कोरोना: हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड! अप्रैल में अक्टूबर जैसा हाल, 24 घंटे में 81 हजार से ज्यादा केस DMK चीफ के बेटे ने स्वराज और जेटली की मौत के लिए PM मोदी को बताया जिम्मेदार, बेटियों ने किया पलटवार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget