एक्सप्लोरर

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा- मुझे अपनी मस्जिद वापस चाहिए

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे अपनी मस्जिद वापस चाहिए. जाहिर है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कहा था कि वे इस फैसले से खुश नहीं है.

नई दिल्ली: 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला को सौंपने का फैसला सुनाया. इसके साथ ही मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वे इस फैसले से खुश नहीं है. अब उन्होंने कहा कि मस्जिद वापस चाहिए.

अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘’मैं अपनी मस्जिद वापस चाहता हूं.’’ जाहिर है कि कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट से गलती नहीं हो सकती. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पांच एकड़ जमीन के खैरात की जरूरत नहीं है.

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा- मुझे अपनी मस्जिद वापस चाहिए

उधर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या में मुस्लिमों ने जुमे की नमाज अदा की. अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एक दिन पहले 8 नवंबर की शाम से ही पवित्र शहर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी है. अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया, ‘‘ शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की. आज सुरक्षा बढ़ाई गई थी और यह आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी. सबकुछ शांतिपूर्ण रहा.’’

राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट से राजनीतिक लोगों को दूर रखा जाए- दिग्विजय सिंह

जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या शहर या जिले में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अयोध्या-फैजाबाद शहर में छोटी-बड़ी 36 मस्जिदें हैं. उन्होंने बताया, ‘‘जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुद तैयारियों का जायजा लिया. लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की.’’

अधिकारी के मुताबिक गुरुवार रात से ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों जैसे हनुमान गढ़ी, कनक भवन और राम की पैड़ी में निगरानी बढ़ा दी गई और अन्य अहम स्थानों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई. रामजन्म भूमि के आसपास अब भी हाई अलर्ट है. 8 नवंबर से पूरे शहर में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और जगह-जगह जांच चौकियां स्थापित की गई है. रात में निगरानी बढ़ाई गई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget