एक्सप्लोरर

Exit Poll: एमसीडी चुनाव में झाड़ू के शानदार प्रदर्शन पर केजरीवाल ने दी बधाई, जानिए गुजरात को लेकर क्या कहा

गुजरात में बीजेपी को 128 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 31-43 सीटें तो आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें मिल सकती हैं. MCD में आम आदमी पार्टी बाजी मार सकती है.

Gujarat, Himachal, MCD Elections 2022: गुजरात, हिमाचल विधानसभा और दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है. अब फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. नतीजों से पहले एग्जिट पोल में दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी और गुजरात में बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है. इस एग्जिट पोल पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का बयान आया है. उन्होंने एमसीडी में जीत की उम्मीद देख जनता को बधाई दी और गुजरात के लिए इंतजार करने की बात कही.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली एमसीडी का एग्जिट पोल मैंने देखा. मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं. गुजरात में हमारी पार्टी नई है, परसों तक इंतजार कीजिये." आप संयोजक ने गुजरात एग्जिट पोल के नतीजों को पॉजिटिव बताते हुए कहा, 'डेब्यू पर पार्टी को 15-20% वोट शेयर मिले तो बड़ी बात है.'

आज, 6 दिसंबर को बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि है. इस पर केजरीवाल ने कहा, "मैं सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए. उन्होंने सभी वर्गों के लिए बहुत कुछ किया. सबसे अधिक काम उन्होंने शिक्षा पर किया और उसी राह पर हम लोग भी चलते है."

एग्जिट पोल में किसकी जीत किसकी हार
एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी को 128 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 31-43 सीटें तो आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें मिल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां एबीपी न्यूज सी वोटर ने बीजेपी के लिए 33 से 41 सीटें, कांग्रेस के लिए 24 से 32 सीटें तो आम आदमी पार्टी के लिए जीरो सीट का अनुमान लगाया है.

MCD चुनाव को लेकर आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 69 से 91 सीटें तो कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल रही हैं. यहां बाजी आप मारती दिख रही है. उसके खाते में 149 से 171 सीटें दिखाई गईं हैं. न्यूज एक्स जन की बात ने बीजेपी को 70 से 92 सीट, कांग्रेस को 4 से 7 सीट तो आप को 159 से 175 सीट दी है. 

ये भी पढ़ें-
Poll of Polls: गुजरात में BJP लगातार सातवीं फहराएगी जीत का परचम, MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में कांटे की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget