एक्सप्लोरर

ARTR बिल को संसद में पास कराने की तैयारी में सरकार, IVF तकनीक की आड़ में नहीं हो सकेगा महिलाओं का शोषण

सरकार असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी रेगुलेशन बिल को संसद के इसी सत्र में पेश करेगी. इस बिल के पास होने के बाद आईवीएफ तकनीक का प्रयोग करने वालों पर सरकार नियंत्रण कर सकेगी. सरकार नहीं चाहती कि इस तकनीक का किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल हो.

नई दिल्ली: असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी रेगुलेशन (एआरटीआर) बिल 2019 को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. इस बिल को जल्द ही सदन में पेश किया जाएगा.

इस बिल के तहत आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल कर मां बनने वाली महिला की अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित की जाएगी. इस बिल का एक और मकसद इस तकनीक पर नियंत्रण भी है ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके. इस बिल के पास होने के बाद प्रयोगशालाओं की निगरानी आसान हो जाएगी. साथ ही इस तकनीक पर आधारित लैब्स को तभी लाइसेंस प्राप्त होगा जब वे पूरे नियमों का पालन करने के योग्य होंगी. सरोगेसी कानून के पास होने के बाद इस दिशा में महिलाओं के साथ होने वाले शोषण पर रोक लगी है. भारत सरोगेसी का बड़ा केंद्र बन गया है, दूसरे देश के लोग भी यहां किराए की कोख लेकर मां और पिता बनने का सपना पूरा कर रहे हैं. सरोगेसी देश में काफी तेजी से फैला है. बॉलीवुड हस्तियों ने इसके चलन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है.

कमर दर्द को ठीक करना है तो दवा नहीं, योग करेगा मदद

Parliament

हाल में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी की 74 साल की उम्र में एक महिला के मां बनने की खबर से इसके दुरुपयोग की बहस छिड़ गई थी. जिसके बाद से ही एआरटी तकनीक पर नियम बनाए जाने की मांग उठने लगी थी. डाक्टरों का भी मानना है कि 50 से अधिक उम्र की किसी महिला को मां नहीं बनाया जाना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो इसे तकनीक का गलत इस्तेमाल माना जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी एआरटी क्लीनिकों की सेवाओं को कानून के दायरे में लाने की बात कह चुके हैं. इसी के तहत सरकार ने यह बिल बनाया है. ताकि एआरटी के माध्यम से तकनीक के हो रहे उपयोग पर रोक लगाई जा सकेगी और बांझपन दंपत्ति के शोषण को रोका जा सकेगा. सरकार भी चाहती है कि इस तकनीक से बच्चे पैदा करने की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित हो.

फिट रहने के लिए कितने कदम चलना जरूरी है, जानिए- WHO का पैमाना क्या है

संभव है कि बिल पास होने के बाद सरकार आईवीएफ तकनीक से मां बनने के इच्छुक माता-पिता के लिए एक गाइडलाइन जारी करे. लोगों की दैनिक दिनचर्या में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण देश में इंफर्टिलिटी की समस्या बीते कुछ सालों में बढ़ी है,आंकड़ों के मुताबिक देश के युवाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या बढ़ी है.आबादी के हिसाब से करीब 10 से 14 फीसदी आबादी इनफरटाइल है.

सावधान, सीटी स्‍कैन बन सकता है कैंसर का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget