एक्सप्लोरर

तनाव भरे माहौल के बीच थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे अगले महीने जाएंगे नेपाल

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे नंवबर में नेपाल के दौरे पर जाएंगे. नेपाल में उन्हें नेपाली सेना के ‘हॉनोरेरी जनरल’ के रैंक से नवाजा जाएगा.

दिल्ली: थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे अगले महीने की शुरूआत में नेपाल के दौरे पर जाएंगे. नेपाल में उन्हें नेपाली सेना के ‘हॉनोरेरी जनरल’ के रैंक से नवाजा जाएगा. थलसेनाध्क्ष का ये दौरान ऐसे समय में होने जा रहा है जब दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों में पिछले छह महीने से तनाव बना हुआ है.

नेपाली सेना के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर एस बी पौदयाल ने बयान जारी कर कहा कि नेपाल सरकार ने इस साल 3 फरवरी को भारत के थलसेना प्रमुख की नेपाल यात्रा की मंजूरी दे दी थी. लेकिन दोनों देशों में लॉकडॉउन के चलते इस स्थगित कर दिया गया था. अब जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नबम्बर के महीने में नेपाल के दौरे पर आएंगे (हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है कि ये दौरा कब से कब तक होगा लेकिन माना जा रहा है कि नबम्बर के पहले हफ्ते में जाएंगे).

जनरल नरवणे को नेपाली सेना के ‘हॉनोरेरी-जनरल’ का रैंक प्रदान करेंगी

ब्रिगेडियर पौदयाल के मुताबिक, नेपाल दौरे के दौरान नेपाली राष्ट्रपति श्रीमती विद्या देवी भंडारी एक अंलकृण समारोह में जनरल नरवणे को नेपाली सेना के ‘हॉनोरेरी-जनरल’ का रैंक प्रदान करेंगी. आपको बता दें कि आजादी के बाद से ही भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य परंपरा रही है कि दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सेनाध्यक्ष को हॉनोरेरी-जनरल की रैंक दी जाती है. जिस तरह से जनरल नरवणे को हॉनोरेरी-जनरल की रैंक दी जाएगी उसी तरह से नेपाली सेना के प्रमुख को भी भारतीय सेना के हॉनेरेरी-जनरल की रैंक प्रदान की जाती है.

आपको बता दें कि मई के महीने में भारत के कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला से लिपूलेख दर्रे तक नए सड़क के निर्माण से दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था. ये इलाका भारत-चीन और नेपाल के ट्राई-जंक्शन पर स्थित है. नेपाल भी लिपूलेख और उससे सटे कालापानी इलाके पर अपना अधिकार जताता आया है.

नेपाल सरकार के नया नक्शा जारी करने के बाद दोनों देशों में आई थी दरार 

इस विवादित इलाके को लेकर दोनों देशों के बीच में राजनयिक स्तर पर बातचीत भी होती आई है. लेकिन नेपाल की कम्युनिस्ट-सरकार ने आनन-फानन में एक नया मैप (नक्शा) जारी कर लिपूलेख और कालापानी इलाके को अपने अधिकार-क्षेत्र में दिखा दिया था, जिससे दोनों देशों के संबंधों में दरार आ गई थी.

इस बीच जनरल नरवणे ने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि कि नेपाल किसी दूसरे देश के बहकावे में आकर भारत विरोधी बातें कर रहा है. उनका इशारा सीधे तौर से चीन की तरफ था. क्योंकि उसी समय पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन के खिलाफ टकराव शुरू हुआ था. लेकिन अब जनरल नरवणे के दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध एक बार फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें.

हाथरस मामला: सीबीआई अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों से आज कर सकती है पूछताछ

झारखंड के गुमला में किशोरी के साथ गैंगरैप, एक नाबालिग समेत पांचों आरोपी गिरफ्तार

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Xप्लेन: ब्रिक्स से पहले पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक, तेल, डिफेंस डील समेत इन मुद्दों पर लगेगी मुहर!
Xप्लेन: ब्रिक्स से पहले पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक, तेल, डिफेंस डील समेत इन मुद्दों पर लगेगी मुहर!
अक्षत त्रिपाठी के साथ CJP, सौरव दास मिलेंगे, कहा- 'प्रदर्शकारियों पर...'
अक्षत त्रिपाठी के साथ CJP, सौरव दास मिलेंगे, कहा- 'प्रदर्शकारियों पर...'

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
इस विदेशी क्रिकेटर संग जुड़ा था श्रिया सरन का नाम, नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
इस विदेशी क्रिकेटर संग जुड़ा था श्रिया सरन का नाम, नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
सऊदी ने किया हमला, अब पाक भी बरसाएगा बम? किस मुस्लिम देश में छिड़ा युद्ध
सऊदी ने किया हमला, अब पाक भी बरसाएगा बम? किस मुस्लिम देश में छिड़ा युद्ध
यूपी रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, बच्ची समेत 5 की मौत
यूपी रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, बच्ची समेत 5 की मौत
इंडिया से नफरत करने वालों पर जमकर बरसी विदेशी महिला, देखें वीडियो
इंडिया से नफरत करने वालों पर जमकर बरसी विदेशी महिला, देखें वीडियो
Embed widget