News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कुपवाड़ा एनकाउंटर में सेना का कमांडो शहीद, आतंकियों की तलाश जारी

सेना के सूत्रों ने बताया कि सादु गंगा जंगल में मुठभेड़ के दौरान 3 पारा रेजिमेंट के सिपाही मुकुल मीणा शहीद हो गए.

Share:

नई दिल्ली: जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के जंगल में बुधवार को छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में सेना का एक कमांडो शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गए. सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना के सूत्रों ने बताया कि सादु गंगा जंगल में मुठभेड़ के दौरान 3 पारा रेजिमेंट के सिपाही मुकुल मीणा शहीद हो गए. सेना का ऑपरेशन इलाके में जारी है.

जंगल में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद मंगलवार को वहां ऑपरेशन शुरू किया गया था. पुलिस ने बताया कि एक दूसरे घटना में बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में अचानक धमाका होने से छह साल का एक लड़का मारा गया और चार अन्य लोग जख्मी हो गए.

धमाका तब हुआ जब मेमांदर गांव में लड़कों की एक टोली कुछ विस्फोटकों को देख रही थी. घायल सालिक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि चार अन्य का इलाज चल रहा है. धमाके के कारणों की जांच की जा रही है.

इस बीच कश्मीर घाटी में 'भारतीय सुरक्षाकर्मियों द्वारा नागरिकों की लगातार जारी हत्याओं' के विरोध में अलगाववादियों के आह्वान पर किए गए बंद से जनजीवन प्रभावित रहा. अलगावादी नेता अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को घर में नजरबंद कर दिया गया जबकि जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष यासिन मलिक श्रीनगर में हिरासत में रखे गए हैं.

Published at : 12 Jul 2018 07:48 AM (IST) Tags: Kupwara killed Indian Army
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिहार नाव हादसा: पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान, पुलिस ने क्या कहा

बिहार नाव हादसा: पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान, पुलिस ने क्या कहा

CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके

CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके

Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें

Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें

आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी

Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी

टॉप स्टोरीज

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी