एक्सप्लोरर

ब्रह्मोस का समंदर में सफल परीक्षण, नौसेना को लंबी दूरी पर जमीन पर हमला करने में मिलेगी मदद

इस सफलता पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, ब्रह्मोस और नौसेना को बधाई दी. थलसेना, वायुसेना और नौ‌सेना तीनों ही इस मिसाइल का इ‌स्तेमाल करती है.

नई दिल्ली: भारत के प्राइम-स्ट्राइक वैपेन, ब्रह्मोस ने रविवार को एक और सफल परीक्षण किया. ये परीक्षण एक स्वदेशी युद्धपोत से किया गया जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल ने समुद्र में सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को निशाना बनाया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का अरब सागर में भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ डेस्ट्रॉयर (युद्धपोत), आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. मिसाइल ने उच्च-स्तरीय एवं अत्यधिक जटिल युक्तियों का प्रदर्शन करने के बाद सटीकता के साथ सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेदा.

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा,  "एक 'प्रमुख मारक अस्त्र' (प्राइम स्ट्राइक वैपेन) के रूप में ब्रह्मोस  नौसेना को लंबी दूरी पर जमीन पर टारगेट को पूरा करने में मदद देगी और  डेस्ट्रॉयर को भारतीय नौसेना का एक घातक युद्धपोत बना देगी." आपको बता दें कि ब्रह्मोस को भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन, विकास एवं निर्मित किया गया है.

ब्रह्मोस का आईएनएस चेन्नई ये ये दूसरा सफल परीक्षण है. इससे पहले 2017 में ब्रह्मोस का वॉरशिप से सफल टेस्ट किया गया था. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल प्रक्षेपण के लिए डीआरडीओ, ब्रह्मोस और भारतीय नौसेना को बधाई दी.

डीआरडीओ के प्रमुख डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भी इस बड़ी उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों तथा डीआरडीओ, ब्रह्मोस भारतीय नौसेना एवं उद्योग के सभी कार्मिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइलें कई प्रकार से भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं में वृद्धि करेंगी.

ब्रह्मोस मिसाइल भारत के उन चुनिंदा हथियारों (मिसाइलों) में से एक है जिसे थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ही इस्तेमाल करती हैं. वायु‌‌सेना के फ्रंटलाइन एयरक्राफ्ट, सुखोई में भी ब्रह्मोस मिसाइल को इंटीग्रेट कर दिया गया है. थलसेना की आर्टलरी यानि तोपखाना भी ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल करता है. चीन से चल रही तनातनी के बीच भारतीय सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल को एलएसी पर तैनात कर रखा है.

इस‌ बीच खबर है कि सोमवार से भारत और श्रीलंका की नौसेनाएं ट्रिंकोमाली से सटे समुद्र में तीन दिवसीय (19-21 अक्टूबर) तक साझा युद्धभ्यास करेंगी. इस युद्धभ्यास में भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत, आईएनएस कमोर्ता और किलटन हिस्सा ले रहे हैं जबकि श्रीलंका का ऑफशोर पैट्रोल वैसेल, ‌सयूरा और ट्रेनिंग शिप, गजबाहु हिस्सा ले रहा है. इसके अलावा नौसेना के दो हेलीकॉप्टर, एएलएच ‌‌और चेतक भी हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें:

कल से फिर पटरियों पर दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, सफर के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget