एक्सप्लोरर

Andhra News: टीकाकरण अभियान का रिकॉर्ड, एक दिन में 13 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

आंध्र प्रदेश ने वैक्सीनेशन अभियान में नया रिकॉर्ड बनाया है. राज्य में एक दिन में 13 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई जो कि रिकॉर्ड है. इससे पहले आंध्र प्रदेश में एक दिन में 6 लाख वैक्सीन लगाई गई थी.   

आंध्र प्रदेश ने टीकाकरण अभियान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए रविवार शाम आठ बजे तक अपने राज्य में 13 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक लगा दी. राज्य में मुख्यमंत्री के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत रविवार को रात नौ बजे तक 13,45,004 वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई. इसी के साथ राज्य ने अब तक एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाए जाने का आकंड़ा छू लिया है.

एक बयान में राज्य सरकार ने बताया कि शाम 8 बजे तक 13 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है. यह एक शानदार उपलब्धि है. यह दिखाती है कि अगर भारत सरकार सप्लाई जारी रखती है है तो हमारी मेडिकल टीम और अन्य स्टाफ मेंबर एक दिन में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगा सकते हैं. 

कई जिलों में एक लाख से ज्यादा वैक्सीन 
साथ ही बयान में कहा गया है, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा और गूंतूर जिले के जिलधिकारियों को विशेष बधाई, जिनके जिलों में एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की कोशिश की गई. राज्य सरकार का ट्विटर हैंडल Arogya Andhra से ट्वीट किया गया कि शाम 5 बजे तक राज्य में 11.85 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई. मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के आदेश पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान चलाया था. इससे पहले राज्य में एक दिन में 6 लाख लोगों को टीका लगाकर रिकॉर्ड बनाया था. अधिकारियों का कहना है कि इसका श्रेय वॉलियंटर्स के नेटवर्क और हेल्थकेयर्स वर्कर्स की वजह से संभव है.

बेहतर नेटवर्क और हेल्थवर्कर के कारण मिली सफलता 
राज्य के सभी 13 जिलों में 2000 से ज्यादा केंद्रों पर सुबह 6 बजे टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी. इस अभियान में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों और माताओं पर ज्यादा फोकस किया गया है. इससे पहले एक दिन में आंध्र में 6 लाख वैक्सीन देने का रिकॉर्ड था लेकिन इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि वॉलेंटियर के नेटवर्क और हेल्थवर्कर के कारण ऐसा संभव हो पाया है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 5646 कोरोना के नए मामले आए जबकि 7772 को डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं कोविड-19 के कारण राज्य में 50 लोगों की मौत भी हुई. 

ये भी पढ़ें-

Delhi Metro: मेट्रो के कंस्ट्रक्शन साइट पर कई और वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे, मजदूरों को होगा फायदा

UP: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा सीएम पर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget