एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश: कोरोना के कम होते असर के बीच 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, सीएम जगन रेड्डी का एलान

नाडू-नेडू कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत नवीनीकृत किए गए सरकारी स्कूलों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे और दूसरे चरण के काम की शुरूआत 16 अगस्त को की जाएगी.

अमरावती: आंध्र प्रदेश में अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी. राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की. मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में स्कूलों को पुन: खोलने का निर्णय लिया गया. कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण स्कूलों को खोलने में देरी हुई है.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सरकार नयी शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर एक विस्तृत दिशानिर्देश सरकार 16 अगस्त को ही पेश करेगी. नाडू-नेडू कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत नवीनीकृत किए गए सरकारी स्कूलों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे और दूसरे चरण के काम की शुरूआत 16 अगस्त को की जाएगी.

बयान में कहा गया है कि नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत पीपी-1 से ले कर कक्षा 12 तक के स्कूलों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा. जगन मोहन ने कहा,‘‘(एनईपी)-2020 के लाभ के संबंध में व्यापक जागरुकता फैलाई जाए, खास तौर पर अभिभावकों के बीच. किसी तरह के शक या आशंकाओं का कोई स्थान नहीं होना चाहिए.’’

आंध्र प्रदेश में तीन महीने से अधिक समय में एक दिन में सबसे कम मौत
आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,843 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,48,592 हो गयी. वहीं, संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,209 पर पहुंच गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. 

राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 12 मरीजों की मौत हुई जोकि पिछले तीन महीने के दौरान एक दिन में इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सबसे कम संख्या है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,199 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,11,812 हो गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मणों के खिलाफ 'हेट स्पीच' को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कहा- नफरत को नजरअंदाज करना बेहतर
ब्राह्मणों के खिलाफ 'हेट स्पीच' को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कहा- नफरत को नजरअंदाज करना बेहतर
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फरार जोड़ा सुरक्षा के लिए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI बोले- आप ये क्यों भूल जाते हैं कि...
फरार जोड़ा सुरक्षा के लिए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI बोले- आप ये क्यों भूल जाते हैं कि...
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Producing Countries: सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
दिल्ली दंगों के आरोपी शरलीज इमाम 6 साल बाद 10 दिन के लिए आए जेल से बाहर
दिल्ली दंगों के आरोपी शरलीज इमाम 6 साल बाद 10 दिन के लिए आए जेल से बाहर
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Kalonji Oil Benefits For Hair: क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Embed widget