एक्सप्लोरर

Elections 2024: इस राज्य में 6 पूर्व CM के बेटे लड़ रहे चुनाव, नामों की लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान

Andhra Pradesh Assembly Elections 2024: आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पिता भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनके अलावा 5 अन्य पूर्व सीएम के बेटे चुनाव लड़ रहे हैं.

Andhra Pradesh Assembly Elections 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मैदान में हैं. इस सूची में राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री जगन मोहन से लेकर के सूर्य प्रकाश रेड्डी तक का नाम शामिल है. यहां के मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं. वह इस पुलिवेंदुला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. राजशेखर रेड्डी भी पुलिवेंदुला सीट से चुनाव लड़ते थे. वह इस सीट से 1978 से लेकर 2009 तक 6 बार विधायक बने. दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद सितंबर 2009 में एक हैलीकॉप्टर हादसे में उनकी मौत हो गई थी.

नारा लोकेश को टीडीपी ने मंगलागिरी से टिकट दिया है. वह 2019 में भी इस सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उनके सामने वाईएसआरसीपी की एम लावन्या की चुनौती है. लोकेश 3 बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं. टीडीपी सुप्रिमो चंद्रबाबू के पिता एनटी रामा राव भी राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे. वह टॉलीवुड के पूर्व अभिनेता थे. उन्होंने 1982 में टीडीपी की स्थापना की थी.

एनटीआर के बेटे भी चुनावी मैदान में

टॉलीवुड अभिनेता और हिंदुपुर विधायक एन बालाकृष्णा एनटीआर के बेटे हैं. वह हिंदुपुर से फिर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से पहले रावा राव और उनके बड़े बेटे एन हरिकृष्णा चुनाव लड़ चुके हैं. यह सीट लंबे समय से एनटीआर परिवार का गढ़ रही है. बालाकृष्णा भी 2 बार इस सीट से विधायक बन चुके हैं और तीसरी बार हाथ आजमा रहे हैं. जनसेना नेता एन मनोहर तेनाली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें एनडीए गठबंधन में टिकट मिला है. राज्य में टीडीपी, जनसेना और बीजेपी गठबंधन में हैं. मनोहर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन भास्कर राव के बेटे हैं.

रामकुमार रेड्डी को भी टिकट

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन जनार्दन रेड्डी के बेटे एन रामकुमार रेड्डी वाईएसआरसीपी के टिकट पर वेंकटगिरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, के सूर्य प्रकाश रेड्डी को टीडीपी ने धोन सीट से टिकट दिया है. वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के विजय भास्कर रेड्डी के बेटे हैं.

यह भी पढ़ेंः Chunavi kissa: मां की हत्या के दिन ही पीएम बने थे राजीव, उसी दिन बोले थे- मैं भी मारा जाऊंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget