एक्सप्लोरर

अमरिंदर बनाम सिद्धू: जानें किसके फोन कॉल के बाद नरम पड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह

Navjot Sidhu invites Capt. Amrinder: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कल सुबह 10 बजे सभी विधायकों और सांसदों को चाय पर बुलाया है. इसके बाद सभी लोग साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे.

Navjot Sidhu invites Capt. Amrinder: आखिरकार सस्पेंस ख़त्म हुआ और कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के पदभार ग्रहण में शामिल होने पर हामी भर दी है. इस बाबत औपचारिक ऐलान खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सलाहकार ने ट्विटर पर किया. कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कल सुबह 10 बजे सभी विधायकों और सांसदों को चाय पर बुलाया है. इसके बाद सभी लोग साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे.

लेकिन ये मुमकिन हुआ कैसे? वो कैप्टन अमरिन्दर सिंह जिनके सलाह ने दो दिन पहले ट्वीट किया कि कैप्टन अमरिन्दर तब तक सिद्धू से नहीं मिलेंगे जब तक कि सिद्धू उनसे सार्वजनिक माफी नहीं मांगते वो आखिर नवजोत सिद्धू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने को राज़ी कैसे हो गए?

ABP NEWS को उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिन्दर को खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन किया और उनसे इस बाबत बात की. सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिन्दर से कहा कि उन्हें सिद्धू के पदभार ग्रहण में जाना चाहिये क्योंकि वो मुख्यमंत्री हैं और उनका ना जाना बहुत गलत संदेश भेजेगा. यही नहीं सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिन्दर को बताया कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस मौके पर अपना संदेश भेज रहीं हैं.

प्रियंका गांधी के फोन के बाद हीं कैप्टन अमरिन्दर सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने को राज़ी हुए. हालांकि कैप्टन के करीबी सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका गांधी के कहने पर कैप्टन अमरिन्दर ऐसा कर तो रहे पर वो इससे खुश नहीं हैं.

कांग्रेस आलाकमान के जरिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी दिए जाने के बाद सिद्धू ने बुधवार को अमृतसर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया. पंजाब कांग्रेस के 80 में से करीब 62 विधायकों के साथ सिद्धू स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे. इससे पहले शनिवार से सिद्धू 50 से ज्यादा विधायकों के घर जाकर उनसे मिल चुके हैं. अमृतसर में विधायकों के जमावड़े से साफ हो गया कि कैप्टन खेमा सिकुड़ गया है और उसे छोड़कर पंजाब कांग्रेस के ज्यादातर नेता, विधायक और खुद कैप्टन सरकार के मंत्री सिद्धू के नेतृत्व में अपना भविष्य देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह की नाराजगी खत्म, कल सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के दौरान रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget