एक्सप्लोरर

Amphan Cyclone: प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए पश्चिम बंगाल ने मांगी सेना की मदद

चक्रवाती तूफान 'उम्पुन' ने पश्चिम बंगाल में काफी तबाही मचाई है. पश्चिम बंगाल ने राज्य में 'उम्पुन' चक्रवात से प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए शनिवार को सेना, रेलवे और बंदरगाह से मदद मांगी है.

कोलकाताः चक्रवाती तूफान 'उम्पुन' साल 1999 के बाद भारत में आने वाला यह दूसरा प्रचंड चक्रवातीय तूफान है. 'उम्पुन' ने पश्चिम बंगाल में काफी तबाही मचाई है. पश्चिम बंगाल ने राज्य में 'उम्पुन' चक्रवात से प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए शनिवार को सेना, रेलवे और बंदरगाह से मदद मांगी है. सरकार ने निजी संस्थाओं से भी इस उद्देश्य के लिये कर्मियों और उपकरणों को उपलब्ध कराने को कहा है.

गृह विभाग ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि प्रदेश सरकार ने एकीकृत कमान के तौर पर आवश्यक आधारभूत ढांचों और सेवाओं को बहाल करने के लिए अधिकतम ताकत झोंक दी है. गृह विभाग की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि 'सेना की मदद मांगी गई है, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दस्ते तैनात हैं. रेलवे, बंदरगाह और निजी क्षेत्र से भी आपूर्ति दल और उपकरणों के लिए अनुरोध किया गया है.' विभाग ने कहा कि पीने का पानी और पानी की निकासी के लिए आधारभूत ढांचे को तेजी से बहाल किया जा रहा है. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से उन इलाकों में पानी की थैलियां वितरित करने के कहा गया है.

गृह विभाग ने कहा कि 'जहां जरूरत है वहां जनरेटरों को किराये पर लिया जा रहा है. विभिन्न विभागों और निकायों के 100 से ज्यादा दल गिरे हुए पेड़ों को काटने में लगे हुए हैं. इससे मुहल्लों में बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिये मदद मिलेगी.' गृह विभाग ने बताया कि डब्ल्यूबीएसईडीसीएल और सीईएससी से अधिकतम कर्मियों को लगाने को कहा गया है यद्यपि लॉकडाउन की वजह से तैनाती क्षमता काफी प्रभावित हुई है. वही राज्य पुलिस विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है.'

कोलकाता और पड़ोसी जिलों में चक्रवात के तीन दिन बाद भी बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों के प्रदर्शन के बाद यह घोषणा की गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा है क्योंकि प्रशासन सामान्य स्थिति बहाल करने में लगातार लगा हुआ है. 'उम्पुन' चक्रवात की वजह से राज्य में 86 लोगों की जान चली गई और कम से कम 14 जिलों में आधारभूत ढांचों को खासा नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ेंः

मजदूरों के साथ राहुल गांधी के वीडियो को मायावती ने बताया नाटक, बीजेपी बोली- ये सॉल्यूशन नहीं पॉल्यूशन कर रहे हैं

बीजेपी और TMC का झगड़ा फिर आया सामने, चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे दिलीप घोष को पुलिस ने रोका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget