एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के अंतिम चरण पहलगाम के लिए निकली छड़ी मुबारक, जानें

Amarnath Yatra 2023: 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार के साथ खत्म हो रही है. जिसके लिए छड़ी मुबारक पहलगाम के लिए निकल चुकी है.

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा समाप्त होने की करीब आ रही है. श्रीनगर से पवित्र छड़ी-मुबारक की पवित्र गुफा की ओर यात्रा के साथ, वार्षिक अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर गई है. पवित्र छड़ी शनिवार 26 अगस्त सुबह दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से मंत्रोच्चार के बीच दशनामी अखाड़ा के प्रमुख महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में रवाना हुई.

पहली रात्रि विश्राम शनिवार 26 को पहलगाम में किया जाएगा. छड़ी शाम को पहलगाम पहुंचने से पहले रास्ते में कई मंदिरों में रुकेगी.

क्या क्या प्रोग्राम?
छड़ी पहलगाम के रास्ते में, सुरेश्वर मंदिर श्रीनगर, शिव मंदिर पंपोर, शिव मंदिर बिजबेहरा, मार्तंड तीर्थ मट्टन और गणेश मंदिर, लिद्दर नदी के तट पर गणेश बल में भी पूजन किया जाएगा. इसके बाद छड़ी-मुबारक 28 अगस्त को चंदनवारी, 29 अगस्त को शेषनाग और 30 अगस्त को पंचतरणी में रात्रि विश्राम करेगी.

उगते सूर्य के साथ शुरू होगा पूजन 
गुरुवार 31 अगस्त को, श्रावण-पूर्णिमा के अवसर पर, छड़ी-मुबारक सूर्योदय से पहले अमरनाथ जी के पवित्र तीर्थ स्थल पर पहुंचेगी और उगते सूर्य के साथ पूजन शुरू होगा.

148 किलोमीटर की पैदल तय करते थे यात्रा
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी 1989 तक इस पूजन के तुरंत बाद मुख्य तीर्थयात्रा के लिए प्रस्थान करते थे और साधु दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से अमरनाथ जी के पवित्र तीर्थ स्थल तक लगभग 148 किलोमीटर की पूरी यात्रा पैदल ही तय करते थे.

1 जुलाई को शुरू हुई थी यात्रा 
इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई थी, जो 31 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार के साथ समाप्त होगी. इस साल 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा है. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पवित्र गुफा तक दो रास्तों से पहुंचते हैं.  यात्री या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर वाले पहलगाम मार्ग (43 किलोमीटर) से या उत्तरी कश्मीर वाले बालटाल आधार शिविर से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं. 

ये भी पढें: Chandrayaan 3: 23 अगस्त को अब हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाएगा भारत, वैज्ञानिकों से बात करते हुए बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget