एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा में 52 लोगों की जान बचाने वाले ड्राइवर सलीम को मिला 'उत्तम जीवन रक्षा पदक'

यह वीरता के लिए नागरिकों को दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च सम्मान है.

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में अपनी सूझबूझ से 52 तीर्थयात्रियों की जान बचाने वाले गुजराती बस चालक शेख सलीम गफूर को 'उत्तम जीवन रक्षा पदक' से सम्मानित किया गया है. यह वीरता के लिए नागरिकों को दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च सम्मान है.

गणतंत्र दिवस से पहले गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है. 'सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक' वीरता के लिए नागरिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गफूर को इस सम्मान के लिये इसलिए चुना गया क्योंकि 10 जुलाई, 2017 को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इसके बावजूद बस चालक गफूर ने बस चलाना जारी रखकर असाधारण साहस और बहादुरी का परिचय दिया था.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बातेंगू के नजदीक आतंकवादियों ने बस पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. तब बस के चालक गफूर ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से 52 तीर्थयात्रियों की जान बचाई थी. उस घटना में सात तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 14 अन्य घायल हो गए थे.

पुरस्कार के अलावा बाद में, गफूर को एक विशेष समारोह में एक लाख रुपए की नकद राशि भी प्रदान की जाएगी. पुलिस कर्मियों को इस वर्ष कुल 107 पुलिस वीरता पदक दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget