एक्सप्लोरर

Ajmer Sharif: भड़काऊ भाषण मामले में गौहर चिश्ती पर आरोप तय, 'सर तन से जुदा' का लगावाया था नारा

अजमेर शरीफ दरगाह के गेट पर बीते साल जून में 5 हजार लोगों की भीड़ के सामने सर तन से जुदा के भड़काऊ नारे लगाए गए थे. इसके कुछ दिन बाद ही उदयपुर में एक टेलर की हत्या कर दी गई थी.

Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ दरगाह के गेट पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती को कोर्ट में पेश किया गया. गौहर चिश्ती के खिलाफ 'सर तन से जुदा' नारा लगवाने के मामले में जांच अधिकारी ने अपनी चार्जशीट पेश की. चार्जशीट के आधार पर गौहर चिश्ती पर कोर्ट में आरोप तय किए गए. गौहर चिश्ती पर दरगाह के निजाम गेट पर भड़काऊ नारे लगवाकर भीड़ को उकसाने का आरोप है.

17 जून 2022 को अजमेर शहर की दरगाह के गेट के बाहर 'गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सर तन से जुदा' के नारे लगाए गए थे. इस नारेबाजी के कुछ दिन बाद ही उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्यारों ने वीडियो भी बनाया था जिसमें यही नारा दोहराया था.

कोर्ट में पढ़कर सुनाए गए आरोप
इस मामले में दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती को मुख्य आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था और जांच शुरू की. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जांच के आधार पर चार्जशीट पेश की थी जिस पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी हुई. कोर्ट के आदेश पर शनिवार को गौहर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी मौजूदगी में उसे आरोप सुनाए गए. 

गौहर चिश्ती के अलावा इस मामले में 4 अन्य आरोपियों खादिम फखर जमाली, ताजिम सिद्दीकी, मोइन और रियाज हसन पर भी आरोप तय किए हैं. गौहर को मुख्य आरोपी बनाया गया है. उस पर धारा 302/115 के तहत आरोप तय किए गए हैं. यह भीड़ को हत्या के उकसाने के आरोप में लगाई जाती है. 

क्या था मामला?
नूपूर शर्मा की पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विरोध में अजमेर शरीफ के पास जुलूस निकाला गया था. प्रशासन से मौन जुलूस की अनुमति ली गई थी लेकिन अजमेर शरीफ दरगाह के निजाम गेट पर लाउडस्पीकर लगाए गए जिस पर खादिमों ने भड़काऊ भाषण दिया. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान करीब 5 हजार लोगों की भीड़ थी. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए गौहर चिश्ती को मुख्य आरोपी बनाया था. बाद में उस हैदराबाद से पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें

महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे की फिल्म भी होगी ब्लॉक? PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री बैन करने पर बोले ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget