एक्सप्लोरर

अजमेर दरगाह के दीवान ने कहा- पीओके हमारा है, भारत सरकार सेना को निर्देश दे

अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा कि पीओके हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ये भारत का ही हिस्सा रहेगा. उन्होंने सरकार से अपील की कि भारत में इसे विलय कराने के लिए सेना को निर्देश दिए जाएं.

जयपुर: अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर सेना प्रमुख एमएम नरवाने द्वारा की गई टिप्पणी का खुलकर स्वागत किया है. दीवान ने साथ ही भारत सरकार से अपील की है कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भारत में विलय करने के लिए जो भी उचित कदम है, वह भारतीय सेना उठाए, इसके लिए भारतीय सेना को निर्देश दिए जाएं.

सोशल मीडिया पर दीवान का यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं, "प्रत्येक जाति और पंथ से हर कोई भारतीय सेना के साथ खड़ा है. पीओके हमेशा से ही भारत का हिस्सा रहा है.. यहां तक कि 1948 से लेकर अभी तक भी और भविष्य में भी यह भारत का ही रहेगा."

जानिए मकर संक्रांति पर्व से जुड़ी हर खास बात, सूर्य करते हैं मकर राशि में प्रवेश

जनरल नरवाने ने शनिवार को अपने हाल ही के साक्षात्कार में कहा था कि यदि संसद चाहे, तो भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके बाद अब रविवार को अजमेर दरगाह के दीवान की ओर से यह बयान आया है. वीडियो में दीवान कहते हैं, "यदि भारतीय सेना तैयार है तो हम किस बात का इंतजार कर रहे हैं? मैं भारतीय सेना प्रमुख के बयान से अभिभूत हूं." उन्होंने कहा, "भारत सरकार को चाहिए कि 1994 में पास हुए प्रस्ताव पर कार्य करे, जिसमें कहा गया है कि पीओके का कश्मीर के साथ विलय कराया जाएगा."

दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा, "मैं भारत सरकार से दरख्वास्त करता हूं कि पीओके को भारत में विलय कराने के लिए जो भी उचित कदम है, वह भारतीय सेना उठा सके इसके लिए भारतीय सेना को निर्देश दिए जाएं. ताकि इसे भारत के लोगों को अखंड कश्मीर के रूप में उपहार में दिया जा सके."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जनता के दबाव का नतीजा...’, DKS के मंत्री के इस्तीफे पर BJP का रिएक्शन
‘जनता के दबाव का नतीजा...’, DKS के मंत्री के इस्तीफे पर BJP का रिएक्शन
भारत और कुवैत ने की पहली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक, इन मुद्दों पर दिया जोर
भारत और कुवैत ने की पहली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक, इन मुद्दों पर दिया जोर
‘PM मोदी का लद्दाख के प्रति विशेष लगाव’, लेह में बोले किरेन रिजिजू
‘PM मोदी का लद्दाख के प्रति विशेष लगाव’, लेह में बोले किरेन रिजिजू
‘राहुल ही होंगे विपक्ष के PM उम्मीदवार’, तमिलनाडु के मंत्री ने भरी हुंकार
‘राहुल ही होंगे विपक्ष के PM उम्मीदवार’, तमिलनाडु के मंत्री ने भरी हुंकार

वीडियोज

देखिए नेपाल में तबाही की हर एक तस्वीर
तानाशाह मुनीर vs इमरान एंड सन्स!
नेपाल पर फिर फटेगी 'मौत की झील'!
क्या जातिगत आरक्षण खत्म हो जाएगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
क्या ब्राह्मण-मुसलमानों का साथ, यूपी में 2027 का समाधान है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
Embed widget