एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: 'जान से मारना है तो हमें मारो', राहुल गांधी को मिलीं धमकियों पर गुस्साए अजय माकन

Ajay Makan on Rahul Gandhi Threat: अजय माकन ने कहा कि भारतीय राजनीति इस स्तर तक गिर सकती है, यह अकल्पनीय है. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस तरह के बयानों की न तो निंदा की और न ही कोई कार्रवाई की.

Ajay Makan on Rahul Gandhi Threat: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन की ओर से प्रतिक्रिया आई है. अजय माकन ने कहा कि पूरा देश जानता है, इंदिरा गांधी ने अपनी छाती पर 34 गोलियां खाईं और शहीद हुईं. राजीव गांधी ने शांति वार्ता शुरू की थी, जिसके कारण उनका शरीर बम विस्फोट में चिथड़े-चिथड़े हो गया.

अजय माकन बोले, "राहुल गांधी का परिवार देश के लिए कुर्बान हुआ है, लेकिन आज उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि वे सावधान रहें, नहीं तो उनका भी वही हश्र होगा." कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की है, जिनमें एक केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक, महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री शामिल हैं.

'गरीब और मजदूरों के हक की आवाज हैं राहुल, इसलिए...'

माकन ने कहा कि भारतीय राजनीति इस स्तर तक गिर सकती है, यह अकल्पनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस तरह के बयानों की न तो निंदा की और न ही कोई कार्रवाई की. इसके उलट, भाजपा के सहयोगी दल के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी की जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम मिलेगा. माकन ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी की आवाज को इसलिए दबाया जा रहा है क्योंकि वे देश हित, गरीबों और मजदूरों की बात करते हैं?

'भाजपा की धमकियों से नहीं डरेंगे राहुल'

कांग्रेस नेता ने कहा,  "कांग्रेस और राहुल गांधी भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी पिछड़ों, दलितों और गरीबों के हक के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी आवाज बुलंद करते रहेंगे. भारत सरकार के एक मंत्री (रवनीत सिंह बिट्टू) ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा, सिर्फ इसलिए कि उनके विचार उन्हें पसंद नहीं आए."

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ताकि इन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके, क्योंकि यह सीधे-सीधे जान से मारने की धमकी है.

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:

हिजबुल्लाह के ताइवानी पेजर में इजरायल ने भिड़ाई कौन सी तिकड़म, एक मैसेज से होने लगे ताबड़तोड़ धमाके?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget