एक्सप्लोरर

सिर्फ एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन... एअर इंडिया प्लेन हादसे की रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें

Air India plane crash report: अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की पहली रिपोर्ट सामने आई है, जिससे कई बातें पता चली हैं. पायलट की बातचीत का भी खुलासा हुआ है.

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. प्लेन टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया. इसका एक अहम कारण दोनों इंजन का बंद होना था. हैरान करने वाली बात भी है कि प्लेन जरूरी ऊंचाई हासिल कर चुका था, लेकिन इसके बाद दोनों इंजन 'रन' से 'कटऑफ' मोड में चले गए.

AAIB की रिपोर्ट में पायलट की बातचीत का भी जिक्र है. एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के पायलट सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर ने इंजन बंद होने को लेकर सवाल जवाब किया था.

एअर इंडिया विमान हादसे की रिपोर्ट से क्या-क्या पता चला 

  1. क्या हुआ था?

    एअर इंडिया का एक बोइंग 787-8 विमान (VT-ANB), जो अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया. हादसा 12 जून 2025 को दोपहर 1:39 बजे (IST) हुआ.

  2. हादसे की जांच में कौन-कौन शामिल?

    भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू की. कई देशों के एक्सपर्ट भी मदद कर रहे हैं जैसे अमेरिका (NTSB), ब्रिटेन (AAIB-UK), पुर्तगाल और कनाडा.

  3. कितने लोग मारे गए?

    कुल 260 लोग मारे गए – 229 यात्री, 12 क्रू और 19 जमीन पर मौजूद लोग. 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ. 

  4. विमान के बारे में जानकारी

    विमान 2012 में बना था, GE GENx-1B इंजन लगे थे. इसके रख-रखाव में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं पाई गई थी. उड़ान से पहले कुछ छोटे-मोटे टेक्निकल पॉइंट्स सक्रिय थे, लेकिन सब नियंत्रण में थे.

  5. कितना नुकसान हुआ?

    विमान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. जमीन पर पांच इमारतों को भी आग और टक्कर से भारी नुकसान हुआ. 
    सिर्फ एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन... एअर इंडिया प्लेन हादसे की रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें

  6. विमान कहां गिरा?

    रनवे से सिर्फ 1 किलोमीटर दूर, BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया. मलबा लगभग 1000 फीट x 4000 फीट तक फैला हुआ मिला.

  7. फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स)

    एक रिकॉर्डर से 46 घंटे का डेटा और 2 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें हादसे का समय शामिल था. दूसरा रिकॉर्डर बुरी तरह टूटा हुआ था, उससे डेटा नहीं निकाला जा सका.
    सिर्फ एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन... एअर इंडिया प्लेन हादसे की रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें

  8. पायलट और एटीसी बात

    टेकऑफ की अनुमति 08:07 UTC पर मिली थी. दो मिनट बाद 08:09 UTC पर पायलट ने "MAYDAY" कॉल किया यानी आपात स्थिति बताई.

  9. फ्लाइट का विवरण

    विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे. वजन सीमा के अंदर था और कोई खतरनाक सामान नहीं था. दोनों पायलट उड़ान से पहले पूरी तरह फिट थे.

  10. हादसे की वजह क्या थी?

    टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच बंद हो गए, जिससे इंजन रुक गए. कॉकपिट की बातचीत में एक पायलट ने पूछा कि स्विच किसने बंद किया, दूसरे ने कहा "नहीं किया". पायलटों ने इंजन दोबारा चालू करने की कोशिश की, लेकिन एक इंजन ठीक से शुरू नहीं हुआ. आपातकालीन पावर सिस्टम (RAT) खुद ही चालू हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget