एक्सप्लोरर

एअर इंडिया के प्लेन में फिर पेशाब कांड, नशे में धुत यात्री ने दूसरे पैसेंजर पर की टॉयलेट, जानें क्या होगा एक्शन

Air India: एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई. केंद्रीय मंत्री ने कार्रवाई करने की बात कही है.

Air India: दिल्ली से बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री से दूसरे यात्री पर पेशाब दिया. नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि मंत्रालय घटना का संज्ञान लेगा और विमानन कंपनी से बात करेगा. एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 2336 के बिजनेस क्लास में एक पुरुष यात्री ने एक प्राइवेट कंपनी के अधिकारी पर पेशाब कर दिया. बताया जा रहा है कि पेशाब करने वाला शख्स नशे में धूत था.

पीड़ित ने शिकायत करने से किया मना

एअर इंडिया की ओर से इस घटना की पुष्टि की गई. क्रू मेंबर्स ने पीड़ित यात्री के लिए शिकायत दर्ज कराने में मदद करने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. बैंकॉक में फ्लाइट के लैंड होने से पहले की ये घटना है. जिसने यूरिनेट किया वो बिजनेस क्लास की 2D सीट पर था. जिसके ऊपर यूरिनेट किया वो भी बिजनेस क्लास में था, अभी तक उसने कोई शिकायत नहीं दी है. इससे पहले नवंबर 2022 में भी एअर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया था. 

एअर इंडिया ने कमेटी बनाने की बात कही

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है. इस घटना का आकलन करने और यात्री के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बुलाई जाएगी. एअर इंडिया ऐसे मामलों में DGCA द्वारा निर्धारित SOP का पालन करना जारी रखता है."

नवंबर 2022 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. उस समय एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक एक यात्री ने महिला पैसेंजर पर पेशाब कर दिया था. इस घटना के बाद 6 जनवरी 2023 को आरोपी शंकर मिश्रा को छह जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. हालांकि बाद में कोर्ट ने 31 जनवरी 2023 को बेल दे दी थी.

ये भी पढ़ें :  'हम दिल से कोशिश नहीं करते...', CWC बैठक में राहुल-सोनिया के सामने खरगे ने गिनाईं कांग्रेस नेताओं की खामियां

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget