एक्सप्लोरर

Air Force Chief on War: वायु सेना प्रमुख बोले- भविष्य में जंग के लिए बड़े बदलाव की जरूरत, कम वक्त में युद्ध के लिए रहना होगा तैयार

Indian Air Force News: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ( VR Chaudhari) ने कहा कि सभी अहम घटकों के स्वदेशीकरण के लिए केंद्रित कार्य योजना विकसित करने की भी जरुरत है.

Air Force Chief on Future War: भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भविष्य में जंग की तैयारी को लेकर सुधार की जरुरत पर जोर दिया है. एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी का मानना है कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में भारतीय वायु सेना को कम समय में तीव्र और छोटी अवधि के अभियानों के लिए तैयार रहने की जरुरत है. फोर्स, अंतरिक्ष और वक्त की निरंतरता में हमें छोटे और तेज युद्धों को लेकर तैयारी करने के साथ-साथ एक लंबे वक्त तक चलने वाले गतिरोध के लिए तैयार रहने की आवश्यकता होगी. हमें छोटी अवधि के युद्धों के लिए तैयार होने के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख में जो हम देख रहे हैं, उस तरह के लंबे समय तक चलने वाले गतिरोधों से निपटने के लिए तैयार रहने की जरुरत होगी. बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले कुछ सालों से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है. हालांकि, दोनों पक्षों ने कई दौर की सैन्य और राजनयिक वार्ता के बाद कई क्षेत्रों से अपने-अपने सैनिकों को हटाया है.

भविष्य में छोटे और तेज युद्ध के लिए रहना होगा तैयार-वायुसेना प्रमुख

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सभी महत्वपूर्ण घटकों के स्वदेशीकरण के लिए केंद्रित कार्य योजना विकसित करने की भी जरुरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि कम से कम समय में उच्च तीव्रता वाले अभियानों के नए तरीकों के लिए संचालन तंत्र में बड़े बदलाव करने की आवश्यकता होगी. एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि ऐसे परिदृश्य में साजो सामान की मदद करना चुनौतीपूर्ण काम होगा. ऐसे अभियानों के लिए संसाधनों को जोड़ना और उनके परिवहन को मुमकीन बनाने की आवश्यकता होगी.देश की ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण घटकों के स्वदेशीकरण के लिए एक केंद्रित कार्य योजना विकसित करने की भी जरूरत है.

साजो सामान देश की आर्थिक प्रगति का अहम माध्यम-वायुसेना प्रमुख

इसके साथ ही एयर चीफ मार्शल ने कहा कि एकीकृत सड़क और रेल प्रबंधन योजना को औपचारिक रूप देने और बड़े विमानों के उपयोग और कंटेनर में बड़ी मात्रा में सामग्री ले जाने की व्यवहार्यता का पता लगाने का भी आह्वान किया. सैन्य तैयारियों के अलग-अलग पहलुओं को रेखांकित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा कि आगे सेवा क्षमता को ‘इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम’ से जोड़ने के लिए काम करना होगा. कल-पुर्जों की उपलब्धता की समस्या से निपटने के लिए, मुझे लगता है कि हमें जरूरतों का पता लगाने के तरीकों और भंडारण की धारणा का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है. अव्यवस्था और व्यवस्था के बीच की रेखा रसद में है. साजो सामान को देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में पहचाना गया है.

ये भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किए साइबर अटैक, माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

PM Modi To Ministers: पीएम मोदी की मंत्रियों को सलाह- बजट का हो पूरा इस्तेमाल, टीम की तरह करें काम, जरुरतमंदों तक पहुंचे योजनाएं

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget