एक्सप्लोरर

‘गुमराह न करे सरकार, क्या उत्तराखंड के कानून...’ UCC को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने पूछा सवाल

Opposition Reaction On UCC: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जल्द ही यूसीसी कानून लागू करने की बात कही. इसके बाद एक बहस छिड़ गई.

AIMIM Uniform Civil Code: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में कई मुद्दों पर चर्चा शुरू हो गई है. जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) भी शामिल हैं.

हाल ही में यूसीसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया और आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर इसे लागू कर दिया जाएगा. मामले पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने प्रतिक्रिया दी.

क्या कहा एआईएमआईएम ने?

एआईएमआईएम प्रवक्ता सैयद आसिम वकार ने इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम में कहा, “जो राज्य दर राज्य लागू हो रहा है वो यूसीसी कैसे हो गया? उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और सभी राज्यों में अलग कानून है. जो पूरे भारत में लागू नहीं हो रहा है वो तो क्षेत्रीय कानून है न. गुमराह मत कीजिए... किसी भी कीमत पर गुमराह मत कीजिए. भारत सरकार अगर करना चाहती है तो यूसीसी लागू करे. उत्तराखंड से इसका क्या मतलब है.”

उन्होंने आगे कहा, “यूसीसी लागू होने से मुसलमानों से ज्यादा ट्राइबल्स को इससे ज्यादा खतरा है. हम यूसीसी को नहीं मानेंगे, हम इसका विरोध करेंगे.” उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “क्या उत्तराखंड के कानून असम और नॉर्थ ईस्ट में लागू हो पाएंगे. भारत सरकार ने अधिकार दिया है नॉर्थ ईस्ट के जो प्रॉपर्टी के मामले होंगे उनमें दखलंदाजी नहीं करेगी.”

क्या कहा पुष्कर सिंह धामी ने?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (29 जनवरी) को कहा कि यूसीसी का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति अपनी रिपोर्ट 2 फरवरी को सौंप देगी जिसके बाद उसे जल्द लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ये जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण और 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तराखंड की जनता के समक्ष रखे गए संकल्प और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप उनकी सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है.’’

उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार के संकल्प को दोहराते हुए धामी ने कहा, ‘‘2022 में हुए उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में यूसीसी हमारा संकल्प था और उस संकल्प को पूरा करने के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया और सरकार में आने का मौका दिया.’’ उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही हमने यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए समिति गठित की.

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ समिति ने हमें बताया है कि वह दो फरवरी को अपना मसौदा प्रदेश सरकार को दे देगी.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर यूसीसी को प्रदेश में लागू करेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: 'कैसा लग रहा है, सीने में दर्द हो रहा...?', असदुद्दीन ओवैसी का तेजस्वी यादव पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget