एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'BJP के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं', AIADMK बोली

AIADMK-BJP Alliance: ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम ने बुधवार (7 फरवरी) को बीजेपी से गठबंधन को लेकर कहा कि ऐसा नहीं होगा.

AIADMK-BJP Alliance: तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने लोकसभा चुनाव के वास्ते बीजेपी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया. अन्नाद्रमुक ने बुधवार को कहा कि उसने पहले ही बीजेपी के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि ‘बीजेपी के दरवाजे अन्नाद्रमुक के लिए खुले हैं.' शाह की इस टिप्पणी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने अपनी पार्टी का रुख बता दिया है. 

अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव जयकुमार ने कहा, ‘‘अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी के दरवाजे अन्नाद्रमुक के लिए खुले हैं. जहां तक हमारी पार्टी के रुख की बात है, बीजेपी एक समय सहयोगी पार्टी थी. अब, यह एक ऐसी पार्टी है जिसका हम खुलकर विरोध करते हैं.’’

के. अन्नामलाई ने क्या कहा?
अमित शाह ने एक तमिल दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा कि गठबंधन के लिए बीजेपी के दरवाजे अन्नाद्रमुक के लिए खुले हैं. इंटरव्यू का हवाला देते हुए तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि अमित शाह ने विशेष रूप से अन्नाद्रमुक का नाम नहीं लिया या आमंत्रित नहीं किया.  उन्होंने दिल्ली में कहा कि दूसरी ओर यह उन सभी दलों के लिए खुला निमंत्रण है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं. 

अन्नामलाई ने आश्चर्य जताया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) गठबंधन में शामिल दलों को अमित शाह के निमंत्रण के दायरे से बाहर क्यों रखा जाना चाहिए क्योंकि द्रमुक मोर्चे के दल भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं. 

अन्नाद्रमुक नेता ने अन्नामलाई का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि द्रविड़ दिग्गज सी. एन. अन्नादुरई और अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख दिवंगत जे. जयललिता का उन्होंने अनादर किया.  उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेताओं के खिलाफ अन्नामलाई की आलोचना जारी रही, बावजूद इसके कि उनकी पार्टी ने इसकी कड़ी निंदा की थी. 

डी जयकुमार ने क्या कहा?
जयकुमार ने कहा, ‘‘हम बीजेपी को कैसे स्वीकार कर सकते हैं? पार्टी कार्यकर्ता और लोग बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के खिलाफ हैं. जब हमने बीजेपी से अपना नाता तोड़ा था तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में पटाखे फोड़े थे, यह हमारे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दर्शाता है कि वे बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं चाहते हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के इस संकल्प कि बीजेपी के साथ कभी गठबंधन नहीं होगा का राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने स्वागत किया. जहां तक हमारा सवाल है, हमने बीजेपी के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं, भले ही उन्होंने अपना दरवाजा (अन्नाद्रमुक के लिए) खुला रखा हो. हमने बीजेपी के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं. हम नहीं चाहते कि बीजेपी हमारे पास आए. यह हमारा रुख है.’’

यह पूछे जाने पर कि अगर बीजेपी ने जयललिता के खिलाफ टिप्पणी के लिए अन्नामलाई के खिलाफ कार्रवाई की तो क्या अन्नाद्रमुक अपने रुख पर पुनर्विचार करेगी, जयकुमार ने कहा, ‘‘फैसला बदलने का कोई सवाल ही नहीं है.’’

अन्नामलाई ने कहा, ‘‘अमित शाह इस रुख पर कायम हैं कि बीजेपी उन दलों का एनडीए में स्वागत करती है जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करती हैं. यही उनका कहना था (साक्षात्कार में). उन्होंने स्पष्ट रूप से किसी राजनीतिक दल के नाम का उल्लेख नहीं किया. ’’

ये भी पढ़ें- RLD के साथ BJP की डील पक्की? इससे जयंत चौधरी को होगा क्या फायदा, NDA कितना होगा मजबूत, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget