एक्सप्लोरर

'प्लेन में नहीं थी कोई मैकेनिकल या मेंटेनेस से जुड़ी खराबी', अहमदाबाद हादसे की रिपोर्ट पर एअर इंडिया के CEO का पहला रिएक्शन 

Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन बीते 12 जून को हादसे का शिकार हुआ था. इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी. प्लेन में सवार सिर्फ एक यात्री जीवित बचा था.

Air India Plane Crash: अहमदाबाद के एअर इंडिया प्लेन हादसे की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट पर एयरलाइन कंपनी के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में हादसे का शिकार बने एअर इंडिया प्लेन AI171 में किसी भी तरह के मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी कोई खराबी नहीं पाई गई.   

एअर इंडिया के सीईओ ने कहा, 'विमान या इंजन में कोई तकनीकी या रखरखाव से जुड़ी खामी नहीं थी. सभी जरूरी मेंटेनेंस कार्य पूरे किए गए थे. ईंधन की गुणवत्ता में कोई दिक्कत नहीं थी. टेकऑफ रोल में कोई असामान्यता नहीं पाई गई. दोनों पायलटों ने उड़ान से पहले अल्कोहल टेस्ट पास किया था और उनकी मेडिकल स्थिति सामान्य थी.'

सीईओ ने शुरुआती रिपोर्ट पर और क्या-क्या कहा?

CEO ने यह भी क्लीयर किया कि उड़ान से पहले पायलटों ने आवश्यक ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट पास किया था और सभी अनिवार्य मेंटेनेंस कार्य समय पर किए गए थे. टेक-ऑफ प्रक्रिया में भी कोई गड़बड़ी नहीं देखी गई.

कैंपवेल विल्सन ने बताया कि DGCA की निगरानी में एअर इंडिया के सभी Boeing 787 विमानों की जांच करवाई गई थी और सभी को उड़ान के लिए उपयुक्त पाया गया है. जांच प्रक्रिया अब भी जारी है और उन्होंने यह कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में अभी तक किसी कारण या सिफारिश का उल्लेख नहीं है, इसलिए किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाना चाहिए.  

सीईओ ने कर्मचारियों से की ये अपील

विल्सन ने कहा कि रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया है और न ही सिफारिश की गई है. उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वो समय से पहले निष्कर्ष न निकालें क्योंकि जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है. 

AAIB की रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया? 

इस रिपोर्ट में सामने आया कि प्लेन नंबर AI171 ने सही तरीके से टेकऑफ किया था. इसके बाद सब कुछ सामान्य था और वह जरूरी ऊंचाई तक भी पहुंच गया, लेकिन अचानक दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' में चले गए और इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया. जब इंजन तक ईंधन नहीं पहुंचा तो प्लेन उड़ नहीं पाया और क्रैश हो गया. 

यह भी पढ़ें- टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन बंद, पायलटों के बीच हैरान करने वाली बातचीत... अहमदाबाद प्लेन हादसे की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget