एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: आगरा में बेकाबू होते हालात के बाद सख्ती, बेवजह बाहर निकले तो दर्ज होगा मुकदमा

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वही प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। लॉकडाउन का पालन और कड़ाई से कराया जाएगा।

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा में कोराना के आंकड़े 750 के पार जा चुके हैं। बेकाबू होते हालात और बढ़ते आंकड़ों को देख आगरा पुलिस अब सख्ती कर रही है। आगरा में सोमवार से लॉकडाउन के दौरान कोई बेवजह घर बाहर निकला तो अब मुक़दमा दर्ज किया जाएगा। आज से लॉकडाउन में विशेष सख्ती का पालन किया जा रहा है।

एसएसपी आगरा ने पूरे जिले में आदेश जारी किया है कि लॉक डाउन के दौरान अगर बेवजह लोग सड़कों पर दिखाई दिए तो स्थानीय थानाध्यक्ष की जिम्मदारी होगी। इसके अलावा तय समय पर किराना और मेडिकल स्टोरी खुलेंगे। दुकान, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को फॉलो करना होगा। अन्यथा दुकान मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में सुबह से बेवजह निकल रहे लोगों पर पुलिस सख्ती कर रही है। आगरा में लगातार हो रहे lockdown उल्लंघन पर सरकार ने नाराजगी जताई थी।

रविवार को 9 मामले सामने आये

रविवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आये। आगरा में मौत का आंकड़ा 25 तक पहुंच चुका है। रविवार को 4 संक्रमितों की मौत हुई है। आगरा में नये मामलों की पुष्टि के बाद संक्रमितों की कुल संख्‍या 752 तक पहुंच चुकी है। आगरा में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने वालों की संख्या 326 हो गयी है। समक्रिय मामलों की संख्या की जिले में 401 तक हो गयी है।

आगरा में पहले जमाती, फिर आगरा के निजी अस्पताल से जुड़े लोग, फिर सब्जी विक्रेता , फिर एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े तमाम स्वास्थकर्मी, जूनियर डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय, मरीज, तीमारदार, फिर शहर के 19 पत्रकार, कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार आगरा की सेंट्रल जेल जल्द बड़ा हॉट स्पॉट बन सकती है। एक कोरोना संक्रमित कैदी की मौत के बाद जांच में 12 कैदियों के पॉजिटिव आने से हड़कंप का माहौल है। हालांकि प्रशासन इन 12 कैदियों की रीसेम्पलिंग करा रहा है। शहर में 44 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये हैं। प्रशासन पर इनकी पैनी नजर है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget