एक्सप्लोरर

‘अग्निपथ के नाम पर देश में लगाई जा रही आग...’, विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोलता हुए कहा कि मिदनापर में नौकरी कैसे दी गई है ये मैं बखूबी जानती हूं. उन्होंने आगे कहा कि 2024 में एक-एक व्यक्ति बुलडोज़र बनेगा और इनकी सरकार को बाहर कर देगी.

Agnipath scheme: सेना में नई भर्ती को लेकर केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए अग्निपथ योजना के खिलाफ एक तरफ जहां भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सियासत भी खूब हो रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अग्निपथ योजना के बहाने मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला और कहा कि इस योजना के नाम पर देश में आग लगाई जा रही है.

ममता का केन्द्र पर हमला

ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि मैं अल्पसंख्यक को अनुरोध करूंगी कि वो बीजेपी की साजिश में ना आए. जो रेजीमगर, हावड़ा और डोमकल नबद्वीप में जो हुआ हम उसका खंडन करते है. इसके साथ ही, बंगाल सीएम ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार ने कहा था कि नौकरियों को हम देंगे लेकिन ये अग्निपथ के नाम पर एक लोलीपोप पकड़ा रहे है. इसके बाद विधानसभा में ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने भारी प्रदर्शन किया और जय श्रीराम के नारे लगाए.

ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोलता हुए कहा कि मिदनापर में नौकरी कैसे दी गई है ये मैं बखूबी जानती हूं. उन्होंने आगे कहा कि 2024 में एक एक व्यक्ति बुलडोज़र बनेगा और इनकी सरकार को बाहर कर देगी. स्कूल विभाग में हम नई नौकरियों की व्यवस्था कर रहे है.

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर ममता का जवाब

बंगाल सीएम ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के अग्निपथ पर दिए बयान को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि अग्निपथ के बच्चों को सिक्योरिटी गार्ड बनाएंगे. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि शुभेंदु पर तंज कसते हुए कहा कि मोन्दारमनी का नाम दादमोना हो गया. किस चीज की एवज़ में दादमोनी ने नौकरी दी. खाने के आदत हो गई तो अब सभी को सीबीआई की धमकी देते है.

बंगाल सीएम ने आगे कहा कि सौ दिन की मजदूरी का भी पैसा केन्द्र सरकार नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि ब्रिज बनाने से पहले लोगों को खाना देना ज्यादा जरूरी है. ऐसी कई घटनाएं को सुनने को मिल रही है जहां बीएसएफ हमारी जनता को परेशान कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि ये धर्म नही है और ये जो हो रहा है वो भी धर्म की राजनीति नही है. भारत और पाकिस्तान और बांग्लादेश जब एक थे तब भी ऐसा नहीं था. हम आज ये सब क्या कर रहे है. ममता ने कहा कि ये सेना में बीजेपी काडर को भर्ती करने की कोशिश है. अग्निपथ के नाम पर देश में आग लगाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme पर कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन, विवाद शांत कराने के लिए BJP ने किया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget